
उज्जैन के कलाकारों ने ढोल मृदंग , डमरु, और शंखनाद की मीठी मीठी ध्वनि कानों में मिश्री घोल रही थी, उज्जैन महाकाल की सवारी में अपनी प्रस्तुति देने वाले कलाकारों ने इस कार्यक्रम को चार चांद लगा दिए । विट्ठल गार्डन के संस्था के मयूरेश पिंगले ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस शुभ अवसर पर लड्डू और गुड धनिया का प्रसादी का वितरण किया गया, राष्ट्रीय सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में स्वतंत्रा संग्राम सेनानीयों को श्रीफल, शाल देकर सम्मानित किया गया, इस मौके पर महापौर पुष्पमित्र भार्गव, विधानसभा 3 के विधायक गोलू शुक्ला, विधानसभा 4 विधायक मालिनी गौड़,, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, पूर्व मंत्री पंडित योगेन्द्र महंत,, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, की गरिमामय में उपस्थिति रही।
, इस अवसर पर मालनी गोंड ने कहा कि मयूरेश पिंगले बहुत अच्छे काम करते हैं , मेरा आशीर्वाद हमेशा इनके साथ है, पंडित योगेन्द्र महंत ने प्रदेश की सबसे बड़ी 51 फुट की गुडी की पूजा अर्चना, कर देशवासियों और सभी को नए वर्ष ,गुड़ी पड़वा ,गणगौर की शुभकामनाएं दी ।
मातृ शक्तियों द्वारा एक ही कलर की साड़ी धारण करे हुए थी । सभी का दुपट्टा डालकर स्वागत किया गया,तथा आइस क्रीम और आलू चिप्स का भी वितरण किया गया,









