News

नेशन बुलेटिन धार। वैश्य महासम्मेलन म.प्र धार द्वारा वैश्य दिवस,गुड़ी पड़वा पर निकली भव्य शोभायात्रा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। वैश्य समाज द्वारा परंपरा अनुसार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा, विक्रम संवत् 2083 वैश्य दिवस के पावन अवसर पर माता लक्ष्मीजी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश धार द्वारा आयोजित भव्य

शोभायात्रा में समग्र जैन समाज, अग्रवाल समाज, माहेश्वरी समाज, विजयवर्गीय समाज, श्री गौड़ महाजन समाज, खंडेलवाल समाज, नीमा समाज, लाड़ समाज, दशोरा महाजन समाज, श्री मेढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज, सोनी स्वर्णकार समाज, जायसवाल समाज एवं समस्त वैश्य समाज धार के सैकड़ो पुरुष, महिला एवं युवा शामिल हुए।

प्रतिवर्ष अनुसार गुड़ी पड़वा पर निकलने वाली यह शोभायात्रा धानमंडी चौक से प्रारंभ होकर सेनापतिमार्ग,बनियावाडी,एम.जी. रोड,आनंद चौपाटी,जवाहर मार्ग,धानमंडी चौक पर समापन हुआ।शोभायात्रा में जगह जगह समाजजनों द्वारा मंच लगाकर महालक्ष्मी जी का पूजन एवं भव्य स्वागत किया गया।

प्रारंभ में सुसज्जित रथ पर रखें माँ लक्ष्मी जी, माँ सरस्वती जी माँ दुर्गा जी के चित्र की आरती

वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश के प्रदेश महामंत्री और धार संभाग प्रभारी निर्मल अग्रवाल,प्रदेश उपाध्यक्ष अनंत अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री महेश माहेश्वरी, वैश्य समाज के वरिष्ठ बबनलाल अग्रवाल, नरेश गंगवाल, वर्धमान सुराणा और जिला अध्यक्ष आशीष गोयल ने उतारी।

 

शोभायात्रा के कार्यक्रम संयोजक प्रवीण गुप्ता, कैलाश लाड, अभिषेक भंडारी,श्याम खंडेलवाल, राजीव नीमा, अजय लुहाड़िया, सतीशचंद्र अग्रवाल, की टीम ने शोभायात्रा की व्यवस्था संभाली,साथ ही डीपी ज्वेलर्स द्वारा प्रायोजित लकी ड्रा का भी संयोजन किया। हजारों की राशि के शानदार लक्की ड्रा में मुकेश गुप्ता को केल्विनेटर कंपनी का ओटीजी,संजय लुहाड़िया को

एयर कुलर 100 ली वाटर कैपेसिटी का,दीपाली जैन को प्रेस्टिज कंपनी का एयर फ्रायर,इन्दिरा लुहाड़िया को वी आई पी कंपनी का लगेज सेट 2 पीस,गायत्री अग्रवाल को क्राउन कंपनी का 24″ LED टीवी उपहार में मिला।

शोभायात्रा में जिलाध्यक्ष आशीष गोयल,महिला जिला अध्यक्ष रेखा मेहता,युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक भंडारी, घटक समाजों के अध्यक्ष, डॉ अनिल गंगवाल,वीरेन्द जैन, प्रेम सुगंधी,स्वयंप्रकाश सोनी,शैलेश नीमा, गोपाल गुप्ता, राधेश्याम विजय वर्गीय,गोपाल राठी,मुरली अग्रवाल, गगन सोनी, जगदीश गुप्ता,जीतेन्द जैन,विनय जैन, विजय मेहता,मनीष जायसवाल,हर्षा रुनवाल,सरोज सोनी,रतनमाला सुगंधी,वैजयंती माला नाहर, तृप्ति जायसवाल, अर्चना खंडेलवाल, पायल गोयल, अर्चना अग्रवाल आदि सैकड़ो पुरुष,महिला,युवा उपस्थित थे।

यह जानकारी वैश्य महासम्मेलन मध्यप्रदेश धार के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

 

Recent Comments

No comments to show.