*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
जैन मीडिया कर्मियों के लिए गर्व का क्षण आने वाला है, जब मध्यप्रदेश के इतिहास में पहली बार ‘जैन पत्रकार अवार्ड समारोह’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जैन पत्रकार परिषद के तत्वावधान में 29 मार्च 2026, रविवार को आयोजित होगा। संपूर्ण आयोजन झलारिया मठ उज्जैन में किया जाएगा। इस समारोह में प्रदेशभर से जैन पत्रकारों की सहभागिता रहेगी, जहां जिन शासन के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह को दिव्यता प्रदान करने हेतु मालव गुरु नवरत्न कृपापात्र, युवाहृदय सम्राट एवं युवापथ प्रदर्शक प.पू. आचार्य देव श्री विश्वरत्नसागर सूरीश्वरजी म.सा. की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन भी मिलेगा। कार्यक्रम में साधु-साध्वी भगवंतों की पावन उपस्थिति भी रहेगी। प्रदेश संयोजक एवं आयोजन प्रमुख दीपक दुग्गड़ इंदौर ने बताया की इस आयोजन का उद्देश्य जैन समाज के पत्रकारों को प्रोत्साहित करना एवं उनके योगदान को सम्मानित करना है, जिससे समाज में सकारात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा मिल सके। कार्यक्रम को लेकर जैन पत्रकारों एवं समाजजनों में उत्साह का माहौल है। इस दौरान प्रदेश संयोजक दीपक दुग्गड़ इंदौर,प्रदेश मीडिया सचिव प्रवीण जैन दसई ने झकनावदा पहुँच कर मनीष कुमट,राजेश कांसवा को आयोजन की तैयारियों को साँझा करते हुए आयोजन की निमंत्रण पत्रिका पोस्टर भेंटकर आयोजन में शामिल होने का आग्रह किया । आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। संपूर्ण कार्यक्रम के लाभार्थी शाह बाबूलाल धनराजजी डोडिया गांधी परिवार अहमदाबाद है।









