News

नेशन बुलेटिन धार। कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया बोलीं – क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता।

WhatsApp
Facebook
Twitter

झकनावदा-टिमायची-मोहनपुरा मार्ग के भूमि पूजन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा क्षेत्र का विकास ही मेरी पहली प्राथमिकता

*77 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मोहनपुरा-झकनावदा-टीमाईची मार्ग के भुमि पुजन के अवसर पर बोली केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

आज झकनावदा टिमायची मोहनपुरा मार्ग के बेकल्दा में भूमि पूजन के अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने कहा क्षेत्र का विकास यही मेरी पहली प्राथमिकता है पहले क्षेत्र में आते थे तो पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होती थी आज चारों ओर जो हरियाली है यह भारतीय जनता पार्टी की सरकार की देन है मेरे पूज्य पिताजी स्व: दिलीप सिंह जी भूरिया ने लगातार इस क्षेत्र का विकास किया है और आज हम भी इस क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं यह संबोधन पेटलावद विधायक और मध्यप्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया जी ने 77 करोड़ की लागत से 40 कि.मी. बनने वाले मोहनपुरा झकनावदा टीमाईची मार्ग के भुमि पुजन कार्यक्रम बेकल्दा में इस अवसर पर कही केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने संबोधित करते हुवे कहा बेकल्दा का तालाब हो या सेमरी तालाब या माही परियोजना से आज हमारे किसानों की भुमि सिंचित है और आज हम पंजाब के बराबर उत्पादन कर रहे हैं जिन क्षेत्रों में बिजली की समस्या एवं वोल्टेज की कमी आ रही है उन क्षेत्रों में नए बिजली के ग्रिड हम लगातार बनानें का काम कर रहे रोड भी काफी संख्या में हमारे विधानसभा में मंजुर हो चुके हैं कार्यक्रम को भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमंत भट्ट ने संबोधित करते हुवे कहां आज हमारे क्षैत्र का विकास हुआ है वह सब दीदी कि देन है कार्यक्रम को‌ सबोधित करते हुवे जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एंव अजजा मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजमेरसिंह भुरिया ने कहा इस रोड की मांग वर्षौ से की जा रही थी आज निर्मला भूरिया जी के प्रयास से हम इस रोड का भुमि पुजन कर रहे हैं इससे हमारे ग्रामीण अंचल के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री मीणा जी,एसडीओ रेशम गामड,सब इंजीनियर सुनिल चौहान,सरपंच भागुसिंह मेडा, उपसरपंच शैलेन्द्रसिंह सिसौदिया, पुनमचन्द भाभर,मोहन खड़िया,कैलाश निनामा आदि इस कार्यक्रम में सहभागिता की इस रोड के बनने से ग्रामीण अंचल को बड़ा लाभ मिलेगा इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन भाजपा कार्यकर्ता एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ ने किया आभार जनपद सदस्य कालुसिंह चौहान ने माना।

Recent Comments

No comments to show.