
महाराजा भोज फाउंडेशन द्वारा आयोजित सूर्य अर्घ्य कार्यक्रम सम्पन्न

हिन्दू नववर्ष के पावन अवसर पर महाराजा भोज फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला सूर्य अर्घ्य पूजन कार्यक्रम इस वर्ष भी धार किले की प्राचीर पर भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम विगत 16 वर्षों से निरंतर आयोजित किया जा रहा है।

संस्कृति संरक्षण के संकल्प के साथ आयोजित यह सामूहिक सूर्य अर्घ्य कार्यक्रम सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने एवं अपनी समृद्ध परंपराओं के प्रति दृढ़ निष्ठा का भाव जागृत करता है। विशेष रूप से नई पीढ़ी (Gen Z एवं मिलेनियल्स) को अपनी संस्कृति के मूल से परिचित कराने का यह प्रयास अब एक सशक्त परंपरा बन चुका है। कार्यक्रम में धार नगर के विभिन्न वर्गों एवं सभी आयु वर्ग के प्रबुद्धजन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विशेष अतिथि श्री सुधीर वर्मा, श्री राकेश राजपुरोहित एवं डॉ. संदीप खटोड़ उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक श्री ज्ञानेंद्र त्रिपाठी रहे। अतिथियों का स्वागत कार्यक्रम संयोजक श्रीमती अंजलि देवेन्द्र रावल, सहसंयोजक श्रीमती रेणुका पियुष गायकवाड़, श्रीमती सविता विष्णु पाटीदार, श्रीमती स्वप्नजा गिरीश बिड़कर एवं व्यवस्थापक श्री शैलेन्द्र चौरसिया द्वारा किया गया।
संस्था के अध्यक्ष श्री दीपक बिड़कर ने कार्यक्रम की भूमिका प्रस्तुत की। आयोजन को सफल बनाने में श्री राजेश गुप्ता, श्री सुरेन्द्र ठाकुर, श्री रिंकु मेरवानी, श्री दिक्षांत तराणेकर, श्री विकास गुणे, श्री योगेश शर्मा दीपक सिगारे,विकास गुने, हार्दिक दांडक, सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।
इस अवसर पर तुलसी के पौधों का वितरण भी किया गया। पूजन कार्यक्रम पं. निलेश व्यास के आचार्यत्व में सम्पन्न हुआ तथा संचालन अंशुल शर्मा ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री शैलेन्द्र चौरसिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की जानकारी महाराजा भोज फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री दीपक बिड़कर द्वारा दी गई।









