इंदौर शहर के रियल एस्टेट और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए माइक्रोमिट्टी ने ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में इंदौर का पहला “कॉन्ट्रैक्टर्स मीटअप” सफलतापूर्वक आयोजित किया। इस आयोजन में इंदौर के 100 से अधिक प्रमुख सिविल कॉन्ट्रैक्टर्स, MEP एक्सपर्ट्स, सप्लायर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस मीटअप का उद्देश्य इंदौर में A+ ग्रेड क्वालिटी कंस्ट्रक्शन को बढ़ावा देना, आने वाले प्रोजेक्ट्स और नए अवसरों पर चर्चा करना, तथा कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए एक संगठित और सशक्त इकोसिस्टम तैयार करना रहा।
माइक्रोमिट्टी के संस्थापक एवं सीईओ मनोज धनोतिया ने अपने संबोधन में कहा कि इंदौर तेजी से एक प्रीमियम रियल एस्टेट हब बन रहा है, और इस विकास को विश्वस्तरीय बनाने के लिए कॉन्ट्रैक्टर्स, सप्लायर्स और टेक्निकल पार्टनर्स के बीच बेहतर तालमेल और प्रोफेशनल सिस्टम की जरूरत है।
मीटअप के दौरान निम्नलिखित प्रमुख विषयों पर गहन चर्चा हुई
• इंदौर में A+ ग्रेड कंस्ट्रक्शन स्टैंडर्ड्स को लागू करने की दिशा
• माइक्रोमिट्टी के आगामी प्रोजेक्ट्स और उनमें कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए अवसर
• सिविल, MEP और सप्लाई चेन को एक संगठित प्लेटफॉर्म पर लाने की पहल
• कॉन्ट्रैक्टर्स के लिए पारदर्शी नीतियां, प्रक्रियाएं और कार्य प्रणाली विकसित करना
इस आयोजन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य यह भी रहा कि अब तक असंगठित रूप से कार्य कर रहे कॉन्ट्रैक्टर्स, MEP एजेंसियों और सप्लायर्स को एक संगठित, प्रोफेशनल और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म प्रदान किया जाए, जिससे गुणवत्ता, समयबद्धता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।
माइक्रोमिट्टी ने इस पहल के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि कंपनी केवल रियल एस्टेट डेवलपमेंट तक सीमित नहीं है, बल्कि इंदौर में एक मजबूत, संरचित और विश्वस्तरीय कंस्ट्रक्शन इकोसिस्टम विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
यह मीटअप इंदौर के इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में एक नए युग की शुरुआत का संकेत है, जहां कॉन्ट्रैक्टर्स, इंजीनियर्स और सप्लायर्स मिलकर गुणवत्ता, पारदर्शिता और प्रोफेशनलिज्म के नए मानक स्थापित करेंगे।
माइक्रोमिट्टी भविष्य में भी ऐसे इंडस्ट्री मीटअप्स और सहयोगात्मक मंचों का आयोजन करती रहेगी, जिससे इंदौर को भारत के सबसे संगठित और उन्नत रियल एस्टेट बाजारों में स्थान दिलाया जा सके।









