
*उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का दिया संदेश*

*धार, उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण जिला धार के कोऑर्डिनेशन से उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से साइकिल मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।
साइकिल मैराथन दौड़ को श्री दीपेंद्र शर्मा, सदस्य जिला उपभोक्ता आयोग जिला धार द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया तथा प्रतिभागियों को फिट इंडिया की शपथ भी दिलाई गई। यह साइकिल मैराथन भारतीय खेल प्राधिकरण से प्रारंभ होकर रुद्राक्ष होटल, इंदौर नाका मार्ग से होकर पुनः खेल प्राधिकरण परिसर पहुंचकर सम्पन्न हुई।
मैराथन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित प्रतिभागियों को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देकर उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में जिला आपूर्ति अधिकारी धार श्रीराम बरडे, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी राहुल मंडलोई, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









