समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय मध्य प्रदेश के समाजसेवी डॉ. (मानद) कमलेश खंडेलवाल को उनके उत्कृष्ट सामाजिक योगदान के लिए Magic & Art University द्वारा Honorary Doctorate (Honoris Causa) से सम्मानित किया गया है।एवं इसे मैजिक बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया |
डॉ. कमलेश खंडेलवाल पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं। उनके द्वारा सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए हेलमेट वितरण अभियान, जरूरतमंद लोगों की सहायता, तथा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के माध्यम से समाज में सकारात्मक संदेश देने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
उनकी इसी सामाजिक प्रतिबद्धता और सेवा कार्यों को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह मानद उपाधि प्रदान की गई है
सम्मान को प्राप्त करने पर डॉ. कमलेश खंडेलवाल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं बल्कि उन सभी साथियों और सहयोगियों का है जो समाज सेवा के कार्यों में हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।
उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वे समाज के हित में इसी प्रकार सकारात्मक और जनकल्याणकारी कार्य करते रहेंगे।यह सम्मान डॉ. सी. पी. यादव – चेयरमैन, मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड; अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त जादूगर।
डॉ. राम अवतार शर्मा – अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय; तथा कई राज्यों में एटॉर्नी जनरल द्वारा दिल्ली के The Castle of Art Theater में दिया गया
इस उपलब्धि पर क्षेत्र के कई सामाजिक संगठनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।









