
बोधवाडा 11 सादलपुर ने ढोलाना 11 को 50 रन से हराया

किके्रट के प्रति आर्कषण- मुकाबलों देखने के लिए दर्शक रात 3 से 4 बजे तक डटे रहते है

हारने वाली टीम को भी मेडल व प्रमाणपत्र वितरण करने की अनोखी परंपरा
मुस्लिम समाज प्रमुख सलीमउल्ला काजी ने खिलाडियांे का उत्साह वर्धन किया
बदनाावर। विधायक भंवरसिंह शेखावत के मार्ग दर्शन मंे बाबूजी प्रीमियर लीग किके्रट प्रतियोगिता के मुकाबले के प्रति उत्साह चरम पर है। नाॅक आउट मुकाबले मंे अब तक 30 मुकाबले खेले गए। शुक्रवार को खेले गए मेच में बोधवाडा 11 सादलपुर ने ढोलाना 11 को 50 रन से हराया। किके्रट के प्रति आर्कषण का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि मुकाबलों को देखने के लिए दर्शक रात 3 से 4 बजे तक डटे रहते है।
विधायक मीडिया प्रभारी महेश पाटीदार ने बताया कि बाबूजी प्रीमियर लीग पहली किक्रेट प्रतियोगिता है जिसमें हारने वाली टीम को भी मेडल व प्रमाणपत्र वितरण किए जाते है। गुरुवार एवं शुक्रवार को मैन आफ द मैच एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम में अतिथि मुस्लिम समाज प्रमुख शहर काजी सलीमउल्ला काजी, राठोड समाज के वरिश्ठ गोर्वधनलाल राठौड सेवा निवृत शिक्षक, बीआरसी डी एन गुजराती, आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष ओपी राठौड, वरिश्ठ पत्रकार कैलाश राठोड, सेवा निवृत शिक्षक रमेशचद्र राठोड, पंकज राठौड, अमृतलाल राठौड एवं शुक्रवार को कार्यकम में अतिथि अभिभाषक संघ के सदस्य दिनेश भदौरिया एवं निदे्रश सोनगरा व अमन पांडे, मोहित चैहान, विश्णुलाल पाटीदार व हिंद रक्षक संस्था के सदस्य थे। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा टीम के खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर सिक्का उछालने की प्रकिया की गई। अतिथियों का स्वागत देवपालसिंह जादव, राजेश राठोड, संदीपसिंह चंद्रावत, विकास जाट, अनिल जाट, राजेन जाट, सोनू जाट, आशिष जोशी, उमेश पाटीदार, नरेन्द्रसिंह चैहान, कपिल पाटीदार, पियुश राठोड, बीएल पाटीदार, आशाराम मालवीय, जगदीश सोलंकी, प्रवीण सेठिया, धमेन्द्र जाट सहीत कई कार्यकर्ताओं ने किया गया।
बीपीएल मुकाबले में उमरिया बडा 11 एवं कंकराज किंग के बीच मुकाबले में उमरिया ने 78 रन से जीत दर्ज की। जोशी 11 नागदा व भामाखेडी 11 सकतली के बीच मुकाबले में जोशी 11 ने 12 रन से जीत दर्ज की। ढोलाना ने ओल्ड 11 घटगारा को 26 रन से हराया। पटेल 11 पिपलीया को किंग 11 केसूर ने 4 से पराजित कर मुकाबला जीता। बोधवाडा 11 सादलपुर ने उमरिया बडा 11 को 42 रन से शिकस्त दी। ढोलाना 11 ने जोशी 11 नागदा को 6 विकेट से हराकर अगलदौर में पहुॅची। जहां बोधवाडा 11 सादलपुर ने ढोलाना 11 को 50 रन से शिकस्त देकर अगले दौर हेतु क्वालीफाई किया।
बाबूजी प्रीमियर लीग किक्रेट प्रतियोगिता का लाइव प्रसारण टीजीएस लाइव चैनल पर रोजाना किया जाएगा। किकेट मैच का आंखोदेख हाल मनभावन एवं आचैक शब्दो में जुगलकिशोर जाट, फैजानबाबा सुसनेर, जय सिसौदिया, मोहित चैहान ने सुनाया गया। मैच में अंपारिंग अरुण जैन, मोहसिन खान, दिलीप परमार ने की। आदित्य द्विवेदी ने टीजीएस लाइव पर आनलाइन डाटा अपलोड किया गया। मैच के सभी परिणाम आनलाइन भी देखने की सुविधा है।









