इंदौर __ प्रीतम लाल दुआ सभागृह में सक्रिय मानव अधिकार एवं न्याय संस्थान के पदाधिकारी का शपथ विधि समारोह परम पूज्य श्री दादू महाराज 1008 महामंडलेश्वर एवं श्री हाई कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश श्री लाल सिंह जी भाटी, पत्रकार एवं संपादक सांझा लोक स्वामी श्री जोशी जी , शिशुकुंज संस्था के डायरेक्टर श्री रवि जोशी जी सामाजिक कार्यकर्ता ओम पालीवाल तथा सामाजिक संगठन नाहर सिंह बाबा सेवा संस्थान के संरक्षक श्री कैलाश चंद जी राठौर की गरिमामय उपस्थिति में शपथ विधि समारोह संपन्न हुआ
महामंडलेश्वर श्री दादू जी महाराज ने अपने उद्बोधन में ह्यूमन राइट्स एवं जस्टिस फाऊंडेशन के पावन उद्देश्यों के लिए सर्वप्रथम शुभकामनाएं दी एवं कहा कि मैं भगवान शनिदेव से प्रार्थना करता हूं कि यह सभी पदाधिकारी अपने इंदौर शहर के लिए अपने कर्तव्य और दायित्व का पूर्ण रूप से पालन करते हुए मानव अधिकार के लिए ,महिला सुरक्षा के लिए, सभी को न्याय दिलाने के लिए तथा गरीब एवं वंचित और पिछड़े जनों को सहायता करने के उद्देश्य से कार्य करेंगे उन्होंने सभी को शपथ दिलाई, हाई कोर्ट इंदौर के पूर्व न्यायाधीश श्री लाल सिंह जी भाटी ने कहा कि मैं इंदौर में ही फैमिली कोर्ट में रहा हूं यहां पर परिवार के विवाद संबंधी बहुत सारे केस आते रहते थे यह जो संगठन आज शपथ ले रहा है यह फैमिली संबंधित विवाद के संबंध में ,मानव के अधिकार के संबंध में ,और गरीब और पिछड़ों को सहायता करने के उद्देश्य से ही बनाया गया है मैं शुभकामनाएं देता हूं
सांझा लोक स्वामी के संपादक एवं पत्रकार श्री जोशी जी ने एवं शिशु कुंज के डायरेक्टर श्री रवि जोशी जी ने एवं लोकेंद्र सिंह राठौर ने भी सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में समाचार पत्र तिमिर किरण के संपादक श्री लोकेंद्र सिंह राठौर एवं शिक्षाविद श्री महेंद्र शर्मा पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी को प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया कार्यक्रम का सफल संचालन कामना जैन द्वारा किया गया









