News

नेशन बुलेटिन धार। गौड़ ब्राह्मण संघ ने किया मातृशक्ति एवं प्रज्ञावान् का नागरिक अभिनन्दन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

महिला दिवस पर मातृशक्तियों ने भजनोंपर थिरकते हुए खूब खेली पुष्प होली।

 

इन्दौर। गौड़ ब्राह्मण संघ नौलखा में रंगारंग वार्षिक फाग उत्सव मनाया गया। भजन सम्राट राजेश सांखला के भजनों पर श्रद्धालुजन बड़ी देर रात तक झूमते रहे। मातृशक्ति ने पुष्प होली बड़ी उमंग के साथ खेली।*

*इस अवसर पर ब्राह्मण समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दक्षिण एशियाई चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के महानिदेशक व केन्द्रीय संस्कृति मंत्रालय की राष्ट्रीय संस्कृति कोष परिषद के सदस्य प्रज्ञावान् डॉ. भरत शर्मा और विश्व ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष डॉ. योगेन्द्र महन्त का नागरिक अभिनन्दन किया गया। महिला दिवस के अवसर पर श्रीमती शोभा गोविन्द मिश्र एवं मधु आनन्द कौशिक का भी सम्मान किया गया।*

*प्रारम्भ में संघ अध्यक्ष पं. बाबूलाल गौड़ ने संस्था की सम्पूर्ण गतिविधि की जानकारी प्रदान की। अतिथियों का स्वागत संस्था महासचिव पं. मनमोहन हिसारिया, पं. गौतम मारवाल ने किया। कार्यक्रम का संचालन पं. विजय अड़ीचवाल ने किया। आभार कोषाध्यक्ष पं. महेश शर्मा ने माना। सभी आगंतुकों ने सुस्वादु व्यञ्जनों का लुफ्त उठाया।

 

 

Recent Comments

No comments to show.