
रुद्र सेना अध्यक्ष एवं इंदौर के युवा नेता प्रशांत जाटवा का जन्मदिन क्षेत्रवासियों ने धूमधाम से मनाया तारखेड़ी विश्वमंगल हनुमान धाम व श्रृंगेश्वर महादेव धाम में किए दर्शन, झकनावदा में हुआ भव्य स्वागत

*झकनावदा/पेटलावद-(राजेश कासवा)-*
रुद्र सेना इंदौर के अध्यक्ष एवं इंदौर के युवा नेता प्रशांत जाटवा का जन्मदिन धार्मिक आस्था एवं सामाजिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से मनाया गया। प्रशांत जाटवा प्रदेश के वरिष्ठ नेता एवं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय जी तथा इंदौर के युवा नेता एवं पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय जी के करीबी एवं विश्वासपात्र माने जाते हैं।

अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रशांत जाटवा तारखेड़ी स्थित विश्वमंगल हनुमान धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान हनुमान जी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के महंत गुरुजी चंद्रप्रकाश वैष्णव से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर में उनका स्वागत भी किया गया।

इसके पश्चात प्रशांत जाटवा का काफिला झकनावदा नगर पहुंचा, जहां पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा के नेतृत्व में बस स्टैंड पर साफा बांधकर उनका भव्य स्वागत किया गया। झकनावदा मित्र मंडल एवं क्षेत्र के लोगों द्वारा केक कटवाकर उनका जन्मदिन मनाया गया और उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता पारस जैन, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र बैरागी,राजेंद्र मिस्त्री, प्रदीप बोराणा, बाबुलाल माण्डोत, हरीश राठौड़, नारायण पटेल, आर्यन मिस्त्री, शुभम कोटडिया, नारायण राठौड़ (पान वाले), अंकित कोटडिया, दुर्गेश लोहार, पंडित राम जोशी, युवा नेता महेश भांगू, शांतिलाल काॅसवा, सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इसके पश्चात प्रशांत जाटवा श्रृंगेश्वर महादेव धाम पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और वहां विराजमान महंत संतोषगिरी गुरुजी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान गुरुजी द्वारा उन्हें दुपट्टा पहनाकर एवं नारियल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इसके बाद उन्होंने ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री श्री गुरुदेव श्री काशीगिरी महाराज के नाम से संचालित गौशाला पहुंचकर गौ माता को घास एवं गुड़ खिलाकर सेवा की और अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान गौशाला समिति के संचालक नरसिंहदास बैरागी, जगदीश चोयल, आयदान पटेल, वरिष्ठ समाजसेवी जग्गा भाई बर्फा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रशांत जाटवा के साथ एकलव्य संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद गामड़ धार व हरि कर्मा धूलेट एंव दत्तीगांव टीम भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, मित्र एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे और सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









