News

नेशन बुलेटिन धार।केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे की मांग, महिला कांग्रेस ने राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार।महिला कांग्रेस कमेटी धार की अध्यक्ष श्रीमती प्रीति माहेश्वरी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से तत्काल इस्तीफे की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि एपस्टीन फाइल से जुड़े अंतरराष्ट्रीय खुलासों में केंद्रीय मंत्री का नाम सामने आने की खबर बेहद गंभीर और चिंताजनक है।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि जब पूरा विश्व कुख्यात जेफरी एपस्टीन प्रकरण में पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग कर रहा है, ऐसे समय भारत के एक केंद्रीय मंत्री का नाम चर्चा में आना नैतिकता और पारदर्शिता पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।

महिला कांग्रेस ने मांग की है कि जब तक पूरे मामले की निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक हरदीप सिंह पुरी अपने पद से इस्तीफा दें। साथ ही केंद्र सरकार इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करे और सच्चाई देश के सामने रखे।

पत्र में यह भी कहा गया है कि यदि किसी भी प्रकार की संलिप्तता पाई जाती है तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा एपस्टीन प्रकरण के सभी पीड़ितों को न्याय और संरक्षण मिले। महिला कांग्रेस ने कहा कि लोकतंत्र में पद पर बैठे लोगों की नैतिक जिम्मेदारी सर्वोपरि होती है और निष्पक्ष जांच के लिए पद से हटना ही उचित कदम है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.