News

नेशन बुलेटिन धार। 6 साल से फरार इनामी बदमाश कालू पाजी गिरफ्तार, फिरौती कांड समेत कई वारदातों में था शामिल।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार पुलिस को थाना कोतवाली धार के 07 लाख रुपये के फिरौती के अपराध में विगत 06 वर्षों से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में मिली महत्वपूर्ण सफलता।

 आरोपी कालू पाजी व्दारा वर्ष 2022 में थाना धामनोद क्षेत्रान्तर्गत की गई थी चैन स्नेचिंग की घटना घटित।

 धार पुलिस ने 10,000/-रुपये के उद्घोषित आरोपी कालू पाजी को किया पीथमपुर से गिरफ्तार।

 कालू पाजी दोनों ही अपराधों में था घटना दिनांक से ही फरार। पुलिस अधीक्षक धार व्दारा गिरफ्तारी हेतु दोनों ही अपराधों में की गई थी 5000-5000/-रुपये की उद्घोषणा।

 

संक्षिप्त विवरण-(1) वर्ष 2020 में फरियादी राजाराम पाटीदार निवासी ग्राम जाबड़ा द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि अज्ञात व्यक्तियों ने उसके मामा के पुत्र बंशीलाल पाटीदार का अपहरण कर 7 लाख रुपये की फिरौती की मांग की तथा रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी दी हैं। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली धार में अपराध क्रमांक 562/2020 धारा 364 364 का 365 383 384 386 392 294 506 आईपीसी एवं 25 27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी कालू पाजी घटना दिनांक से ही फरार था।

(2) दिनांक 02.08.2022 को आरोपी कालू पाजी व्दारा अपने अन्य साथी के साथ मिलकर थाना धामनोद क्षेत्रान्तर्गत एक महिला के साथ चैन स्नेचिंग की घटना घटित की गई थी।

उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी व्दारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्रीमति पारुल बेलापुरकर के मार्गदर्शन में जिलें के विभिन्न प्रकरणों में लंबे समय से फरार चल रहे उद्घोषित फरार आरोपियो की धड़पकड़ हेतु उचित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था।

इसी तारतम्य में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा (भा.पु.से.) के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह चौहान व सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को निर्देशित किया गया था।

दिनांक 03.03.2026 को सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना कोतवाली धार के फिरौती के अपराध में लंबे समय से फरार आरोपी कालू पाजी उर्फ रोविंदर पीथमपुर के उत्कर्ष पैराडाइज कलोनी गली नंबर 2 सेक्टर 1 में रह रहा है ।

सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल को प्राप्त सूचना से तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराकर सायबर सेल धार व कोतवाली धार की संयुक्त टीम व्दारा मुखबिर व्दारा बताई स्थान पर दबिश देकर आरोपी कालू पाजी उर्फ रोविंदर पिता मनजीत सिंह जाति सिख जाट उम्र 30 साल निवासी फौजी ढाबा ग्राम खंडीगरा को गिरफ्तार किया गया।

क्र. गिरफ्तार फरार आरोपी का नाम

01 कालू पाजी उर्फ रोविंदर पिता मनजीत सिंह जाति सिख जाट उम्र 30 साल निवासी फौजी

ढाबा ग्राम खंडीगरा हाल मुकाम उत्कर्ष पैराडाइज कलोनी गली नंबर 2 सेक्टर 1 पीथमपुर।

 

गिरफ्तार आरोपी कालू पाजी उर्फ रोविंदर से जिले के अन्य अपराधों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही हैं।

सराहनीय कार्य:- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक दीपक सिंह चौहान, सायबर सेल प्रभारी उनि प्रशांत गुंजाल, सायबर सेल धार टीम के प्रआर. सर्वेशसिंह सोलंकी, आर.प्रशांत सिंह चौहान, आर शुभम सिंह जादौन, व कोतवाली धार के एएसआई दीपचंद चंदेल प्र.आर. आसिफ शेख , प्र.आर. सुनील , आरक्षक निलेश का विशेष योगदान रहा है।

 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.