
ढोल मांदल की थाप और बांसुरी की करतल ध्वनि ने फागुनी मादकता का रस खोल दिया*

*50 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दल हुए शामिल, 100 से अधिक गांव के हजारों की संख्या में समाज जन पहुंचे भगोरिया में
नालछा/लोक संस्कृति के पर्व भगोरिया की मस्ती में सारोबार हुआ नालछा का भगोरिया, जमकर उड़ा गुलाल और थीरके कदम। मेले में ढोल मांदल की थाप और बांसुरी की करतल ध्वनि ने फागुनी मादकता का रस खोल दिया।50 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दल हुए शामिल, 100 से अधिक गांव के हजारों की संख्या में समाज जन पहुंचे भगोरिया मेले में। हर कोई अपनी मस्ती में मस्त होकर रंगों के इस पावन मेले में झूम रहा था। चारों तरफ ढोल मांदल की करतल ध्वनि सुनाई दे रही थी।

मंगलवार को नालछा के नरसिंह मंदिर परिसर में स्थित सीताफल मंडी में लोक संस्कृति कै पर्व का उल्लास अपने चरम पर देखने को मिला। दूर-दूर से 100 से अधिक गांव से लोग मेले में शामिल हुए। 50 से अधिक ढोल मांदल नृत्य दलो ने शिरकत की।
*खचाखच भरा मेला परिसर*
नालछा का भगोरिया दूर-दूर तक काफी प्रसिद्ध है इस लिहाज से सुबह से ही मेला देखने वालों की भीड़ शुरू हो गई थी अलग-अलग गांव से छोटे-बड़े वाहनों के साथ बड़े-बड़े ढोल के साथ अपने नृत्य दल के सदस्यों को लेकर पहुंचने लगे थे दोपहर 3 बजे तक तो मेले परिसर में पेर रखने की जगह नहीं बची थी।
*पारंपरिक वेशभूषा रही आकर्षण का केंद्र*
उमरपुरा , आंबापुरा सहित अन्य गांवके का नृत्य दल पीले कलर, और अन्य ड्रेस कोड के साथ पारंपरिक वेशभूषा में ड्रेस कोड के साथ सम्मिलित हुए। जो की काफी आकर्षक का केंद्र रहे दल के सदस्यों ने बड़े ही सुंदर तरीके से भगोरिया नृत्य दल की प्रस्तुति दे रहे थे।
*50 से अधिक स्थानों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे*
मेले को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से एसडीओपी मोनिका सिंह के निर्देशन में थाना प्रभारी कैलाश बारिया के द्वारा 50 अधिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए साथ ही ड्रोन कैमरे से निगरानी भी रखी गई। तीन पुलिस थानों के अलावा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनात किया गया था।
*नेता प्रतिपक्ष ने बजाई मांदल जमकर किया भगोरिया नृत्य*
अंतिम भगोरिया मेले में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार भी शामिल हुए उन्होंने कांग्रेस के मंच से नृत्य दलों का स्वागत सम्मान किया इसके पश्चात उन्होंने जमकर ढोल और मांदल बजाकर भगोरिया नृत्य किया।
*विभिन्न मंचों से हुआ स्वागत*
कांग्रेस के मंच से जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, व्हाट इस कांग्रेसी नेता भी सिंह ठाकुर, प्रदीप ठाकुर, नालछा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कपिल वर्मा युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष पीयूष ग्वाल,भाजपा के मंच से नालछा मंडल अध्यक्ष रघु निनामा, सरपंच मोहन डावर, जनजाति विकास मंच से नालछा ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश मावी, बगड़ी मंडल अध्यक्ष लोकेंद्र चौधरी, द्वारा स्वागत किया गया।
रामपाल की सरकार मित्र मंडल, भील साम्राज्य संगठन, जयस आदि मंचों से सभी नृत्य दलों का स्वागत किया गया।









