News

नेशन बुलेटिन धार। करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम।

WhatsApp
Facebook
Twitter

करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत, गांव में पसरा मातम

कुक्षी थाना क्षेत्र के ग्राम तालनपुर में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां करंट की चपेट में आने से 9 वर्षीय बालक की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक बालक अविनाश कनोज अपने माता-पिता के साथ खेत पर गया हुआ था। इसी दौरान वह खेत में खेलते-खेलते अचानक दूसरी ओर चला गया, जहां खुले में पड़े बिजली के तारों की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद परिजन तत्काल बालक को कुक्षी सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार को अस्पताल में बालक का पोस्टमार्टम किया गया।

वहीं, कुक्षी पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया।

इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने खुले में पड़े बिजली के तारों को लेकर नाराजगी जताई है और जिम्मेदारों से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

Recent Comments

No comments to show.