News

नेशन बुलेटिन धार। झकनावदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ी जांच की रफ्तार।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*डॉग स्क्वॉड और फिंगरप्रिंट टीम ने जुटाए अहम साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी झकनावदा पुलिस*

 

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

झकनावदा-पेटलावद-राजगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों में बुधवार -गुरुवार की मध्य रात्रि में हुई चोरी की वारदात के बाद चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिसोदिया द्वारा तत्परता दिखाते हुए पूरे मामले को गंभीरता से लिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट दिलीपसिंह रावत टीम और डॉग स्क्वॉड अधिकारी प्रकाश गुसियन को मौके पर बुलाया। विशेषज्ञ टीम ने दुकानों के भीतर और आसपास के क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया। संदिग्ध स्थानों से फिंगरप्रिंट एकत्रित किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए सुरक्षित किया गया है। वहीं डॉग स्क्वॉड ने घटनास्थल से आसपास के इलाकों में संभावित सुराग तलाशने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा सके। चौकी प्रभारी सुरेंद्रसिंह सिसोदिया का कहना है कि तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों से जांच आगे बढ़ाई जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने की पूरी कोशिश की जा रही है। चौकी प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस की सक्रियता से व्यापारियों में भरोसा बढ़ा है और उन्होंने भी जांच में सहयोग देने की बात कही है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से संबंधित कोई जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। मामले का शीघ्र खुलासा करने के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्यरत हैं।इस त्वरित और वैज्ञानिक कार्रवाई से स्पष्ट है कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.