News

नेशन बुलेटिन धार।अज्ञात व्यक्ति की हत्या करने वाले दो आरोपी धार पुलिस की गिरफ्त मे ।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

घटना दिनांक 31.12.2025 को ग्राम गुलझरी के पास फोरलाईन हाईवे रोड के किनारे खेत मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई थी । धामनोद पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य एकत्रित कर जप्त किए व वैधानिक कार्यवाही करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धामनोद भेजा गया । प्रारंभिक जाँच मे अज्ञात मृतक उम्र करीब 35 साल की पहचान नही हो पाने से मृत्यु का कारण स्पष्ट नही हो पाया था ।

उक्त घटना प्रथम दृष्टया अंधा कत्ल प्रतित होने से घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर व एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिकासिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक धार श्री सुजावल जग्गा व थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई ।

धामनोद पुलिस टीम के द्वारा लगातार तकनिकी साक्ष्य,मुखबिर सूचना के आधार पर क्षेत्र के संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ की गई । गहन जांच एवं सतत प्रयासों के फलस्वरूप पुलिस टीम ने दो आरोपीयों को चिन्हित कर हिरासत में लिया गया पुछताछ के दौरान आरोपीगण 1.सावन पिता जगदीश पटेल जाति कुलमी उम्र 22 साल निवासी नाईसेरी बस स्टेण्ड के पास धामनोद एवं 2.कृष्णा पिता शुभम स्वामी जाति ब्राहम्ण उम्र 19 साल निवासी मंगल नगर लालवाड़ी मोहल्ला धामनोद द्वारा अज्ञात व्यक्ति की हत्या करना स्वीकार किया गया ।

पुछताछ पर आरोपीयों ने बताया कि घटना वाली रात को अज्ञात व्यक्ति हमारी मोटरसायकल पर बैठा था जो हमने उसे मोटरसायकल चोर समझ लिया और चोर कहकर मोटर सायकल पर बिठाकर गुलझरी गांव के पास ले जाकर घटना को अंजाम देना बताया । धामनोद पुलिस टीम द्वारा दोनो आरोपीगण को गिरफ्तार कर अग्रीम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

सराहनीय कार्य–उक्त अंधे कत्ल के खुलासे में उपनिरीक्षक जयकिशन रायकवार, उपनिरीक्षक राहुल चौहान, प्रधान आरक्षक धीरजसिह जादौन, आरक्षक मनीष राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Recent Comments

No comments to show.