
ऑपरेशन अभिमन्यु,सृजन, सम्मान, ऑपरेशन स्वयं सिद्ध, ऑपरेशन एहसास, के तहत स्कूली छात्र छात्राओं एवं शिक्षक शिक्षिकाओं को किया जागरूक –

पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा एकीकृत जागरूकता अभियान ऑपरेशन अभिमन्यु ,सृजन एवं सम्मान माह जनवरी से अनवरत चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत किशोर बालक बालिकाओं एवं महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक कर उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचने के उपायों के बारे मे जागरूक किया जाना है। पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर के निर्देशन एंव अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री अरविन्द सिह तोमर के मार्गदर्शन मे निरीक्षक सविता चौधरी थाना प्रभारी सादलपुर के द्वारा सादलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सादलपुर के पीएम श्री हाई स्कूल सादुलपुर मे भ्रमण कर पुलिस मुख्यालय के द्वारा चलाए जा रहे उपरोक्त अभियानो के तहत स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं महिला शिक्षिका, शिक्षक को उपरोक्त अभियान के तहत उनके खिलाफ होने वाले अपराध और उनसे बचाव के तरीके, क्या कानूनी प्रावधान है, सरकार के द्वारा बनाए गए कानूनी विधान किशोर न्याय अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह निषेध, बाल श्रम निषेध, अधिनियम सहित साइबर फ्रॉड, साइबर अपराध से बचने के तरीके बताकर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 इन साइबर फ्रॉड होने पर एनसीआर नंबर 1930, डायल 112 आदि का जरूरत पड़ने पर उपयोग करने की समझाइश दी गई। कार्यक्रम में थाना सादलपुर से सउनि. रघुवीर सिंह सोलंकी, प्रधान आरक्षक कैलाश गामड़ महिला प्रधान आरक्षक अनीता चौहान महिला आर. 1056 शीतल चौहान एंव स्कूल के करीब 150 छात्र एवं छात्राएं, स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती अनीता चिंचोलीकर व महेंद्र कुमार अवस्थी सहित स्कूल के शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित रहे।









