News

नेशन बुलेटिन धार। 21 दिसंबर की रात हुई चौरी की घटना का अब तक कोई खुलासा नहीं?

WhatsApp
Facebook
Twitter

*झकनावदा चौकी से चंद कदम दूर चार दुकानों में चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम, वेंटीलेशन के रास्ते घुसे बदमाश — हजारों का माल पार*

*शनि मंदिर के पास राजगढ़-पेटलावद मुख्य मार्ग पर पुलिस चौकी के पास वारदात, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल ?*

*21 दिसंबर की रात हुई चौरी की घटना का अब तक कोई खुलासा नहीं?*


*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

झकनावदा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए अज्ञात चोरों ने पुलिस चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित चार दुकानों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने दुकानों के पीछे बने वेंटीलेशन के रास्ते अंदर प्रवेश किया और देर रात वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब व्यापारी दुकान खोलने पहुंचे तो अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए।

*घटना राजगढ़-पेटलावद मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों की*

घटना राजगढ़-पेटलावद मुख्य मार्ग पर स्थित दुकानों की बताई जा रही है, जहां कपड़ा व्यापारी, इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान, जूते-चप्पल विक्रेता और एक होटल व्यवसायी की दुकान में चोरी हुई है।

*वेंटीलेशन बना चोरों का रास्ता*

प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने दुकानों के पीछे की दीवार पर बने वेंटीलेशन के रास्ते दुकानों के भीतर प्रवेश किया। अंदर घुसते ही बदमाशों ने नकदी और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान से एलसीडी, कपड़ा दुकान से महंगे कपड़े, जूते-चप्पल व बेल्ट, वहीं होटल से कुरकुरे व अन्य खाद्य सामान चोरी कर लिया गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक हजारों रुपये के सामान की चोरी हुई है।

*पुलिस चौकी के पास वारदात, गश्त पर सवाल?*

सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि यह पूरी घटना पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पर हुई है। ऐसे में क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त पर सवाल खड़े हो रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस ईमानदारी से गश्त करती तो इतनी बड़ी वारदात को रोका जा सकता था।

*व्यापारियों में आक्रोश*

घटना के बाद व्यापारियों में भारी रोष देखा गया। देखा गया कि चोरी की वारदात होने के दौरान रात्रि में चौकी प्रभारी सिसोदिया स्वयं ड्यूटी पर थे। वही ग्रामीणों व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं।

*पुलिस ने शुरू की जांच*

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

*21 दिसंबर की लाखो की चोरी का खुलासा अब तक नहीं*

कियोस्क मोबाइल व्यवसायी कुलदीप आचार्य ने बताया कि 21 दिसंबर को रात्रि में इस मार्ग पर मेरे यहाँ भी अज्ञात बदमाशों ने चौरी की वारदात को अंजाम दिया था । जिसमे मेरे यहाँ से नगदी और आभूषण समेत लाखों की चोरी हुई थी। जिसके बाद मेरे द्वारा पुलिस चौकी झाकनावदा पर चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसके बाद आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और नाही मुझे पुलिस द्वारा कोई संतोषप्रद जवाब मिला। और ऐसे में डेढ़ माह के भीतर इसी क्षेत्र में दूसरी बड़ी वारदात हो ना कहीं ना कही पुलिस की लापरवाही का नतीजा है। इसी क्षेत्र में लगातार दूसरी बड़ी चोरी की घटनाओं ने आमजन और व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है। अब देखना होगा कि पुलिस इस चुनौती का जवाब कितनी तत्परता से देती है।

*चप्पे चप्पे पर चल रहे अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाना ज़रूरी*

इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए नगर व आसपास क्षेत्र में चल रहे अवैध- सट्टे व शराब दुकानों पर कार्यवाही कर अवैध व्यवसाय पर अंकुश लगाया जाना चाहिए जिससे इस प्रकार की घटनाओं पर लगाम लग सके ।

इनका कहना है –

इसी लाइन में कुछ ही दिनों में दूसरी चोरी की दुखद घटना सामने आई है मध्यमवर्गीय दुकानदारों के यहाँ चोरी होना और वह भी पुलिस गश्त के दौरान चौकी क्षेत्र में इससे पुलिस की छवि धूमिल हो रही है ।

*प्रदीप कुमार बौराणा,व्यापारी झकनावदा।*

~~~~~~~~~~~~~~~~~

हमारे द्वारा आसपास के सभी सीसी टीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं । जल्द ही चोरो तक पहुँचने की कोशिश करेंगे ताकि जल्द चोरो तक पहुंच सके और पूर्व में जो घटना घटित हुई है उस पर भी जांच चल रही है हम जल्द दोनों ही मामलों के घटना का खुलासा करने का प्रयास करेंगे ।

सुरेन्द्रसिंह सिसोदिया-चौकी प्रभारी झकनावदा।

Recent Comments

No comments to show.