News

नेशन बुलेटिन धार। अनुशासन से समझौता नहीं – कांग्रेस संगठन का सख़्त संदेश

WhatsApp
Facebook
Twitter

अनुशासन से समझौता नहीं – कांग्रेस संगठन का सख़्त संदेश

 

पीतमपुर, दिनांक 4 फ़रवरी — कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक, जिसमें कांग्रेस की सह प्रभारी श्रीमती उषा नायडू जी, धार जिला प्रभारी श्री रघु परमार जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही, के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा हंगामा कर संगठन की मर्यादा भंग किए जाने की घटना सामने आई है।

 

इस कृत्य को अत्यंत गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी श्री हरीश चौधरी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी जी के निर्देशानुसार प्रदेश कांग्रेस संगठन प्रभारी श्री संजय कामले जी द्वारा निम्नलिखित व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है

1. श्री जयवर्धन सिंह गौतम (पुत्र श्री बालमुकुंद सिंह गौतम)

2. श्री अर्पित नगर (पुत्र श्री राकेश जी नगर)

3. श्री धनंजय थोरात, पार्षद (पुत्र श्री अशोकराव जी थोरात)

4. श्री गजानंद पथरिया (पुत्र श्री जगन्नाथ जी पथरिया)

 

उक्त सभी से सात दिवस के भीतर लिखित स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने को कहा गया है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक जवाब प्राप्त न होने की स्थिति में संगठनात्मक नियमों के अंतर्गत आगे की अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 

कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों और संगठनात्मक मर्यादाओं के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है। संगठन की गरिमा, अनुशासन एवं वरिष्ठ नेतृत्व का सम्मान प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है।

 

प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट संदेश दिया है कि संगठन सर्वोपरि है तथा अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगी। उक्त जानकारी संगठनमंत्री परितोष सिंह (बंजी बन्ना) ने दी