News

नेशन बुलेटिन धार। न्यू गुरुकुल हाई स्कूल में पुलिस का जागरूकता अभियान, गुड टच–बैड टच पर दी जानकारी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पुलिस मुख्यालय मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार जिला धार में बच्चों की सुरक्षा और जागरूकता को लेकर एकीकृत जागरूकता अभियान लगातार चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में थाना सदलपुर अंतर्गत एकीकृत जागरूकता अभियान (अभिमन्यु, सृजन एवं सम्मान) माह जनवरी 2026 से अनवरत रूप से संचालित किया जा रहा है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं श्रीमान थाना प्रभारी महोदया के मार्गदर्शन में यह अभियान थाना सदलपुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में थाना सदलपुर क्षेत्र स्थित न्यू गुरुकुल हाई स्कूल एकेडमी में विद्यार्थियों — छात्र एवं छात्राओं — की एक विशेष जागरूकता बैठक आयोजित की गई।

इस जागरूकता बैठक में उप निरीक्षक श्री प्रेमचंद वर्मा द्वारा विद्यार्थियों को अभियान के उद्देश्य और महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने बच्चों को अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श (गुड टच – बैड टच) के बारे में सरल भाषा में समझाया और बताया कि किसी भी असहज स्थिति में बच्चों को डरना नहीं चाहिए, बल्कि तुरंत अपने माता-पिता, शिक्षक या पुलिस को जानकारी देनी चाहिए।

उप निरीक्षक द्वारा बच्चों को साइबर सुरक्षा, अजनबियों से सतर्कता, आत्म-सुरक्षा, कानून की बुनियादी जानकारी एवं समाज में सम्मानपूर्वक व्यवहार जैसे विषयों पर भी जागरूक किया गया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की जानकारी छुपाना नहीं, बल्कि समय पर साझा करना ही सुरक्षा की सबसे बड़ी कुंजी है।

इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य श्री दिनेश वर्मा, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अर्जुन लववंशी, दिलीप सोलंकी, उर्वशी लश्करी, सलोनी तंवर, ममता राठौर, सोना कनेश सहित बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के इस प्रयास की सराहना की गई और भविष्य में भी ऐसे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया गया।

इस प्रकार एकीकृत जागरूकता अभियान के माध्यम से बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा रहा है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.