News

नेशन बुलेटिन धार। धार में 6 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण का सफल समापन, आत्मनिर्भरता पर दिया गया जोर।

WhatsApp
Facebook
Twitter

6 दिवसीय बैंक मित्र प्रशिक्षण का समापन

धार, 5 फरवरी 2026।* म.प्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह सदस्यों को स्टार स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित बैंक मित्र (मिशन वन जीपी वन बीसी) प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला अग्रणी प्रबंधक श्री बलराम बैरागी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान श्री बलराम बैरागी द्वारा विभिन्न बैंकिंग योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में आजीवकिा मिशन से जिला प्रबंधक सूक्ष्म वित्तं श्री प्रवीण सोलंकी द्वारा बैंक मित्र प्रशिक्षण से प्राप्त होने वाले लाभों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। अतिथियों ने प्रशिक्षणार्थियों को भविष्य में आत्मनिर्भर बनकर स्वरोजगार अपनाने हेतु प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक श्री कालीचरण सेमें द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संकाय सदस्य श्री अक्षय मालवीय द्वारा किया गया। इस अवसर पर आजीविका मिशन से श्रीमती आरती चौहान एबीएम व आर सेटी संकाय सदस्य श्रीमती वर्षा जैन, कार्यालय सहायक खुशी डाबी, लक्ष्मी खेड़े, प्रशिक्षक रितेश कुमरावत सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Recent Comments

No comments to show.