
धार निप्र:- धार नगर पालिका की हालत दिन प्रतिदिन अत्यंत दयनीय होती जा रही है । चुने हुए जनप्रतिनिधियों के लिए न मुख्य नगर पालिका अधिकारी के पास समय है और ना ही इनके द्वारा नियुक्त किए गए वार्ड प्रभारी इंजीनियर के पास समय रहता है और वही जिलाधीश के पास भी समस्या बताई जाए तो वह भी गंभीरता से नहीं लेना चाहते ।
उक्त आरोप नेताप्रतिपक्ष प्रतिनिधि (म.प्र.विधानसभा), जिला कांग्रेस प्रवक्ता,पार्षद (प्र)अजय डॉ मनोहर सिंह ठाकुर (एडवोकेट) ने लगाते हुए कहा की विगत माह से धार नगर पालिका में आय दिन भ्रष्टाचार की लापरवाही की कार्यालय में चोरी की बड़ी विचित्र घटनाएं सामने आ रही यहां तक की छोटे छोटे कार्य करवाने हेतु वार्ड में नियुक्त इंजीनियर द्वारा भी एस्टीमेट तक नहीं बनाए जा रहे है और दोनों ही अधिकारी और इंजीनियर न तो सीट पर उपलब्ध होते है और नाही फोन पर जिससे जनप्रतिनिधि की उपेक्षा के साथ साथ नगर के हालात भी बिगड़ते जा रहे है।
ठाकुर ने बताया की कार्यालय में चोरी घटना भी अधिकारी की मिली भगत का ही परिणाम थी जिसकी इनके द्वारा कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई ।इसके पूर्व की डस्टबिन खरीदी हो या वाहन के पार्ट्स चोरी का मामला हो या जेसीबी के बकट चोरी का मामला हो मुख्य नगर पालिका अधिकारी को लिखित सूचना के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई।जनप्रतिनिधि द्वारा सूचना के अधिकार में भी जानकारी मांगने के बाद अपील के बाद भी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई जाती है। यहा तक की विधानसभा को भी मजाक समझ कर वहा उठने वाले मुद्दे पर भी गम्भीरता अधिकारी में नहीं है । जिसकी सूचना हमारे द्वारा समय समय पर जनसुनवाई में,प्रत्यक्ष रूप से मिल कर लिखित में जिलाधीश को देकर कारवाही की मांग करते हुए जांच की भी मांग की गई किंतु लगता है कि जिलाधीश के लिए भी यह गंभीर समस्या न हो कर वह कोई कार्य वाही नहीं करना चाहते।
यहा तक की इंदौर के भागीरथ पूरा जैसी समस्या पर 05 को धार में भी प्रतिनिधि मंडल द्वार मय प्रमाण जिलाधीश के नाम ज्ञापन दिया गया था जिस पर जिलाधीश ने कोई गंभीरता न दिखाते हुए नगर पालिका पर न कार्यवाही की न उक्त पानी को सुधारने के कोई प्रयास किए।
उक्त बातों की जानकारी लेने हेतु मेरे द्वारा आज भी मुख्य नगरपालिका अधिकारी से समय चाहा गया जिस पर उन्होंने कोई रिप्लाई नहीं दिया जबकि मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ठेकेदारों के यहां उपस्थित हों कर गाने के वीडियो आए दिन जारी होते रहते है इससे इनकी जनता के प्रति नजरअंदाजी और ठेकेदारों के प्रति मोह को स्पष्ट दर्शाता है। और वही जब कार्य की प्रगति जानने हेतु जब क्षेत्रीय इंजीनियर मेडम से कॉल किया गया तो उन्होंने ने भी कोई जवाब नहीं दिया। जो की सीधी सीधी आम नागरिकों के प्रति इनके द्वारा कार्य में लापरवाही दर्शाता है जो की सहन नहीं किया जा सकता।
ठाकुर ने जिलाधीश से मांग करते हुए चेतावनी दी है कि जल्द से जल्द हस्तक्षेप कर इनकी इस लापरवाह कार्य प्रणाली पर अंकुश लगाया जावे नहीं तो जनता और जनप्रतिनिधि की अनदेखी के खिलाफ सड़कों पर उतरकर धरना देते हुए आंदोलन किया जाएगा ।









