News

नेशन बुलेटिन धार। शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार शबे बरात 3 फरवरी मंगलवार को मनाई जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Twitter

शबे बरात का पर्व 3 फरवरी मंगलवार को मुस्लिम समाजजन रात भर मस्जिदों में इबादत करेंगे

 

शहर काजी की नोजवानों से अपील मस्जिदों में इबादत करें नपा करें विशेष साफ सफाई

शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि मुस्लिम समाज का महत्वपूर्ण त्यौहार शबे बरात 3 फरवरी मंगलवार को मनाई जाएगी।

 

इस रात में सभी मुस्लिम समाजजन पूरी रात मस्जिदों और अपने घरों में इबादत करेंगे व अल्लाह से अपने गुनाहों की तौबा कर मग़फिरत की दुआ मांगेंगे।

 

शहर काजी वकार सादिक ने बताया कि इस रात की इस्लाम में बहुत मान्यता है इस्लामी महीनों के हिसाब से शाबान महीने की 15 वीं रात को शबे बरात कहा जाता है उन्होंने बताया जिस रात के कई नाम है लैलतुल बरात निजात की रात लैलतुल रहमत रहमत वाली रात इस रात के बारे में कुरान में भी आया है ओर अल्लाह ने फरमाया कि इस रात को मेरे हुकुम से हर हिकमत वाला काम तक़सीम कर दिया जाता है इस रात इबादत का बहुत सवाब अता होता हैं

इसी रात और सुबह को मुस्लिम समाज के लोग कब्रस्तान में जाकर दुआएं करते हैं।

 

शहर काजी ने सभी मुस्लिम नौजवानों से अपील की है कि इस रात को खेल तमाशे में होटलों में सड़कों पर बाइक दौड़ाकर हुल्लड बाजी न करें

Recent Comments

No comments to show.