News

नेशन बुलेटिन धार। एम.पी. यूथ गेम्स में धार के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, दो स्वर्ण पदक जीते।

WhatsApp
Facebook
Twitter

राष्ट्रीय स्तरीय खेलो एम.पी. यूथ गेम्स 2025-26 प्रतियोगिता 27 से 30 जनवरी को आयोजित हुई, जिसमें धार जिले के 4 खिलाड़ियों ने भाग लिया। यह प्रतियोगिता नरमदापुरम में आयोजित हुई थी, जिसमें विभिन्न जिलों के खिलाड़ी सम्मिलित हुए।धार ताइक्वांडो एसोसिएशन के ओम डावर ने 63 किलो ग्राम भार वर्ग में शानदार प्रदर्शन किया।
पहला मुकाबला 12–3 से, दूसरा नॉकआउट से और तीसरा मुकाबला 9–0 से जीतकर उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया।वहीं बालिका वर्ग में भूमिका ठाकुर ने 46 किलो ग्राम भार वर्ग में बेहतरीन खेल दिखाया।
उन्होंने पहला मुकाबला 11–2, दूसरा 14–6 और फाइनल मुकाबला 9–1 से जीतकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
धार के शुभम डोडिया और शिवराज नीनामा ने भी क्वार्टर फाइनल तक पहुँचकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । यह सभी खिलाड़ी कोच श्री गगन सिंह सर के मार्गदर्शन सह कोच माही चंदेरिया व टीम मैनेजर कबीर बौरासी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। खिलाड़ियों के धार लौटने पर जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण तोमर, टीम एवं अभिभावकों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।प्रवीण तोमर जी ने कहा कि“ये बच्चे ही जिले का नाम प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं।”उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। ‎

Recent Comments

No comments to show.