News

नेशन बुलेटिन धार।साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर: MP के कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि।

WhatsApp
Facebook
Twitter

मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया है। मंगलवार को आगर-मालवा, गुना, शाजापुर और उज्जैन सहित कई जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया, वहीं तेज हवाओं के कारण खेतों में खड़ी फसलें बिछ गईं।

उज्जैन के तराना और घटिया क्षेत्र में शाम के समय तेज बारिश के साथ ओले गिरे, जिससे गेहूं की फसल को नुकसान पहुंचा है। रतलाम, शाजापुर और आगर जिलों में भी आंधी-बारिश का असर देखने को मिला।

मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा और आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन के कारण यह बदलाव हुआ है। विभाग ने भिंड, मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर सहित कई जिलों में आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

Recent Comments

No comments to show.