News

नेशन बुलेटिन धार। जन्मदिन पर उमंग सिंघार का सरकार पर हमला—प्रदेश में जनता असुरक्षित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार/गंधवानी। अपने जन्मदिन पर उपस्थित हजारों समर्थकों को सम्बोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संबोधित करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में आज जनता असुरक्ष्चित है जनता को शुध्द पेयजल तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है आज जानता को उनका मौलिक अधिकार भी नहीं मिल पा रहा हैं भाजपा की प्रदेश सरकार विकास के खोखले दावे कर रही है।

नेता प्रतिपक्ष गंधवानी विधायक उमंग सिंघार का जन्मदिन बसंत पंचमी 23 जनवरी शुक्रवार को गंधवानी में मनाया गया।इस अवसर पर हजारों की संख्या में उनके समर्थकों के साथ ही प्रदेशभर से कांग्रेस नेताओं ने आयोजन में पहुँचकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को बधाई और शुभकामनाएं दी।

सरदारपुर से निकल कर गंधवानी पहुँचे उमंग सिंघार का पूरे रास्तेभर समर्थकों ने पुष्प मालाओं से स्वागत किया।गंधवानी में आयोजित जन्मोत्सव कार्यक्रम में आदिवासी लोकगायकों के साथ ही आदिवासी नृत्यदल ने भी आयोजन को भव्य बनाया।इस अवसर पर उमंग सिंघार को बधाई देने वालो में महिलाओं के साथ युवाओं में खासा उत्साह रहा।आदिवासी नेताओ के साथ ही गंधवानी विधानसभा से ही कोई 500 से अधिक वाहनों के साथ जिले की अन्य विधानसभा मनावर,सरदारपुर,कुक्षी, धरमपुरी,बदनावर ओर धार से भी नेतागण श्री सिंघार को जन्मदिन की बधाई देने पहुँचे थे।

 

प्रदेश की राजधानी सहित अन्य जिलों से भी पहुँचे नेतागण

धार जिले से विधायकगण भवर सिह शेखावत,प्रताप ग्रेवाल, डॉ हीरालाल अलावा,बड़वानी जिले से राजेन्द्र मंडलोई,मोंटू सोलंकी,जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार,पंडित धीरज दिक्षित,किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार नेता प्रतिपक्ष प्रतिनिधि अजय सिंह ठाकुर अलीराजपुर जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष पुष्पराज सिह पटेल,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण,महिला कांग्रेस युवक कांग्रेस अध्यक्षगण उपस्थित रहे।

 

 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार को भोपाल,नर्मदापुरम,जबलपुर,अलीराजपुर, झाबुआ,इंदौर,आस्था, सीहोर,मंदसौर,नीमच,सहित अन्य जिलों से भी बड़ी संख्या में पहुँचे थे।

*पूजा सोलंकी को दिया लेपटॉप अपना वादा पूरा किया।

अपने जन्मदिन पर अपना वादा पूरा करते हुए गंधवानी विधायक उमंग सिंघार ने कक्षा 10 वी की छात्रा पूजा सोलंकी को 91 प्रतिशत अंक लाने पर अपनी ओर से जन्मदिन के मंच से लैपटॉप देकर उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इसी के साथ धार के पीपलखेड़ा स्थित अनाथ आश्रम में भोजन शाला निर्माण के लिए दो लाख रुपये दिए साथ ही वहाँ के छात्रों के लिए कक्षा नर्सरी से 5वीं तक के बच्चों को संपूर्ण शिक्षण सामग्री। बच्चों को निशुल्क ऑनलाइन कोचिंग क्लास की सुविधा

*इस दिवाली प्रत्येक बच्चे के लिए दो- दो ड्रेस, और पटाखे मिठाइयां भी दी जाएगी।

*बलवारी हनुमानजी ओर नित्यानंद आश्रम में पूजन किया

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने क्षेत्र के प्राचीन चमत्कारी बलवारी हनुमानजी पूजन कर दर्शन लाभ लिया साथ ही गंधवानी स्थित नित्यानंद आश्रम पहुँचकर गुरुवंदन,किया।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.