News

नेशन बुलेटिन धार। धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा जिला अध्यक्ष महंत भारती का जन्मदिन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के जन्मदिन पर होंगे अनेकों सेवा कार्य।

एक साल बेमिसाल पर भाजपा जिलाध्यक्ष महंत भारती को बधाई।

इसी?धार । भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष पद पर महंत निलेश भारती के एक वर्ष पूर्ण होने पर एक साल बेमिसाल रहा। आपने अपने एक वर्ष के कार्यकाल के दौरान कई नवाचार करते हुए संगठन की दशा व दिशा को एक नए स्वरूप में प्रस्तुत किया है। आपने एक वर्ष में संगठन के केन्द्रीय व प्रदेष नेतृत्व के निर्देशों का भलीभांति पालन करते हुए भाजपा सरकार के जनहितैषी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया व संगठन की कार्ययोजनाओं को जिले में लगातार प्रवास करते हुए मण्डल ही नहीं अपितु बूथ स्तर तक प्रत्यक्ष बैठकों के माध्यम से प्रस्तुत किया है। जिलाध्यक्ष महंत भारती राष्ट्रप्रथम व संगठन सर्वोपरि की भावना से निरंतर संगठन को मजबूती प्रदान करने का कार्य करते आ रहे है।

  भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती की गत वर्ष 16 जनवरी को जन्मदिन के दिन जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्ति होने के बाद जिले में अनेक अभियान एवं देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी का अपने जन्मदिन पर धार जिले में आना और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जी वर्तमान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जेपी नड्डा जी मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी का जिले में तीन से चार बार प्रवास कर लोकार्पण व भूमि पूजन में आना महंत निलेश भारती के लिए सौभाग्य की बात है महंत भारती कुशल संगठन के रूप में कार्य करते हुए प्रशासनिक अधिकारी एवं जिले के जन प्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ताओं से सफल समन्वयक बनाकर कार्यक्रम को सफल बनाया। राष्ट्रीय कार्यक्रम मन की बात रेडियो कार्यक्रम प्रदेश में धार जिला तीन से चार बार अव्वल रहा।

*भाजपा जिला अध्यक्ष के जन्मदिन16 जनवरी को तय कार्यक्रम*

भाजपा जिला अध्यक्ष का 16 जनवरी को तय कार्यक्रम इस प्रकार हैं- सुबह 8 बजे रुद्राभिषेक सोमनाथ मठ सागौर 10 बजे रक्तदान शिविर सागौर 11 बजे गौ पूजन लक्ष्मी गौशाला जेतपुरा धार 11:30 पर कम्बल वितरण वृद्ध आश्रम धार दोपहर 12 बजे भोजन सेवा दीनदयाल रसोई केंद्र तथा 1 से 4 बजे तक भाजपा जिला कार्यालय धार में कार्यकर्ता द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन होगा तत्पश्चात शाम 5 बजे पीथमपुर में अनेक कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.