News

नेशन बुलेटिन धार। भोजशाला में पूजा को लेकर फिर उठी आवाज़, अग्रवाल महासभा व वैश्य महासमेलन ने सौंपा ज्ञापन।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार में भोजशाला को लेकर फिर उठा पूजा का मुद्दा:अग्रवाल महासभा एवं वैश्य महासमेलन समाज ने बसंत पंचमी पर दिनभर पूजा की अनुमति को लेकर सौपा ज्ञापन

 

धार में मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा एवं वैश्य महासम्मेलन धार द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा-अर्चना की अनुमति मांगी है। समाज ने गुरुवार को इस संबंध में जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें शांतिपूर्ण और निर्विघ्न आयोजन सुनिश्चित करने की अपील की गई।

यह ज्ञापन कलेक्टर के नाम तहसीलदार को दिया गया। समाज ने 23 जनवरी, शुक्रवार को बसंत पंचमी एवं मां सरस्वती जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे दिन पूजा की मांग की।

 

ज्ञापन में 7 अप्रैल 2003 के एक आदेश का हवाला दिया गया है। इस आदेश के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन संपूर्ण हिंदू समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पूजा-अर्चना का अधिकार प्राप्त है। समाज ने प्रशासन से इस आदेश का पालन सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है।

समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि भोजशाला में बसंत पंचमी पर परंपरागत रूप से पूजा-अर्चना होती रही है। यह विषय संपूर्ण हिंदू समाज की आस्था से जुड़ा हुआ है। इस अवसर पर अनंत अग्रवाल,जगदीश चंद्र अग्रवाल,कैलाश मालक, मोहन अग्रवाल, सुरेश गोयल,आशीष गोयल, गोपी किशन अग्रवाल, पराग अग्रवाल, बंसीधर अग्रवाल, अशोक मित्तल, शिव अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, रितेश अग्रवाल, सतीशचंद्र अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल,लाड समाज से कैलाश चंद्र लाड़, जगदीश चंद्र लाड, जैन समाज से प्रवीण गुप्ता,वीरेंद्र जैन, खंडेलवाल समाज से श्याम खंडेलवाल, माहेश्वरी समाज से गोपाल राठी, विजयवर्गीय समाज से अंकुश विजयवर्गीय, नीमा समाज से राजीव गुप्ता,राजेश महाजन, शैलेष नेमा, जायसवाल समाज से मनीष जायसवाल,महिलाओं में रेखा मेहता, शोभा अग्रवाल,अनीता अग्रवाल,कुसुम अग्रवाल, पायल गोयल, वैजयंती बाला नाहर,कविता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सारिका खंडेलवाल, अर्चना खंडेलवाल, रीना गोयल, किरण मित्तल, सीमा अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल मोजुद थे।ज्ञापन का वाचन मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष और वैश्य महासम्मेलन के जिला अध्यक्ष आशीष गोयल ने किया

उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

Recent Comments

No comments to show.