News

नेशन बुलेटिन धार। धार ताइक्वांडो एसोसिएशन को पुनः गौरवान्वित किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

39वीं सब जूनियर राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता 13 से 15 जनवरी तक दिल्ली में आयोजित होने जा रही है।जिले के पाँच प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ । 20 किग्रा भार वर्ग में लक्ष्मी बनिया, बालक वर्ग 21 किग्रा में कर्तव्य ठाकुर,23 किग्रा भार वर्ग में कविश पाटीदार,
44 किग्रा भार वर्ग में विवान मडावदिया तथा
+50 किग्रा भार वर्ग में जय मिश्रा शामिल हैं।
ये सभी खिलाड़ी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसके लिए वे दिल्ली रवाना हो चुके हैं।इसके साथ ही महिला वर्ग में कोच के रूप में माही चंदेरिया का भी चयन हुआ है, जो प्रतियोगिता के दौरान टीम के साथ रहेंगी।
इस अवसर पर कोच गगन सिंह राजपूत, जिला ताइक्वांडो अध्यक्ष प्रवीण तोमर एवं पालकगणों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए जीतकर लौटने की कामना की और उनका मनोबल बढ़ाया।

Recent Comments

No comments to show.