धार। क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण तब आया जब हरिराम गोविन्द कुमावत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस महाराजा भोज शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धार के एनसीसी कैडेट का चयन गणतंत्र दिवस परेड शिविर (RDC) के लिए हुआ। यह प्रतिष्ठित शिविर देशभर से चुने गए उत्कृष्ट कैडेटों को राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है।
कठोर चयन प्रक्रिया, अनुशासन, शारीरिक दक्षता, ड्रिल, नेतृत्व क्षमता और सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कैडेट का चयन हुआ। शिविर के दौरान कैडेट गणतंत्र दिवस परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेंगे।
कैडेट की इस उपलब्धि पर प्राचार्य एस एस बघेल,एनसीसी अधिकारी उदयसिंह निगवाल राष्ट्रीय सेवा योजना जिला संघटक डॉ केशरसिंह चौहान , महाविद्यालय स्टाफ ने शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता निरंतर परिश्रम, समर्पण और अनुशासन का परिणाम है। संस्थान के विद्यार्थियों व क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है।
कैडेट ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, प्रशिक्षकों और संस्थान के मार्गदर्शन व अपने साथीयो को दिया तथा कहा कि वे राष्ट्र की सेवा और संस्थान की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए सदैव प्रयासरत रहेंगे। उनके साथी अंकित ने बताया कि हरिराम ने अपनी मेहनत और अथक प्रयास से हमारा सपना पूरा किया ।









