
*श्रृंगेश्वर महादेव धाम का वर्णन वेदों और पुराणो जैसे ग्रंथों में भी अंकित हैं*
*हर्षौल्लास के साथ मनाई गई ब्रह्मलीन महंत 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की पुण्यतिथि*
*विशाल भंडारे का हुआ आयोजन*
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
झाबुआ जिले के झकनावदा के समीप स्थित अतिप्राचीन एवं आस्था के प्रमुख केंद्र श्रृंगेश्वर धाम पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। अपने गुरु के प्रति पिछले 50 वर्षों से निरंतर समर्पित गुरु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 श्री काशीगिरीजी महाराज की 23 वीं पुण्यतिथि को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
*अल सुबह से लेकर शाम तक लगा रहा भक्तों का ताता*
श्रृंगेश्वर धाम में प्रातःकाल से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। धार्मिक अनुष्ठानों, पूजन-अर्चन और मंत्रोच्चार के बीच गुरु भक्तों ने अपने आराध्य गुरु काशीगिरीजी महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वही महांकाल राजा का भक्तों द्वारा जलाभिषेक किया गया।
*विशाल भंडारे का आयोजन*
इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। गुरु भक्तों ने ब्रह्मलीन महंत काशीगिरीजी महाराज के समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। वही वर्तमान गादीपति महंत श्री रामेश्वरगिरी महाराज से कुशलक्षेम पूछकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
*आयोजन में मुख्य रूप से इन्होंने की शिरकत*
पुण्य तिथि के पावन अवसर पर जनपद पंचायत पेटलावद अध्यक्ष रमेश सोलंकी,झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप कुमार पालरेचा,अभय पालरेचा,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शेलेष दुबे झाबुआ,राजू पाटीदार बावड़ी,अनिल मुलेवा पेटलावद,रविराज गुर्जर पेटलावद, गोविंद जी गामड धार सहित बड़ी संख्या में गुरु भक्त मौजूद रहे।









