पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (दक्षिण) श्री विजय डावर तथा एसडीओपी धामनोद श्रीमती मोनिका सिंह के मार्गदर्शन में लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान धामनोद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के तहत धामनोद पुलिस टीम द्वारा एक 15 वर्ष एवं एक 08 वर्ष से फरार चल रहे दो स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे के नेतृत्व में दिनांक 07.01.2026 को धामनोद पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना धामनोद के वर्षों पुराने अपराध क्रमांक 165/07 धारा 376 भादवि में वर्ष 2010 से करीब 15 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी धुमसिंह पिता रणतिया मानकर, निवासी बलवारी थाना गंधवानी, अपने गांव में घूम रहा है। मुखबिर सूचना की तस्दीक कर तत्काल मौके पर टीम रवाना की गई, जहां घेराबंदी कर उक्त स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया।
इसी दौरान मुखबिर द्वारा धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट में वर्ष 2018 से करीब 08 वर्ष से फरार एक अन्य स्थाई वारंटी संदीप पिता मुन्सीया भील, निवासी सिघाना थाना मनावर, के अपने गांव में होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर मौके पर उपस्थित टीम द्वारा तत्काल सिघाना पहुंचकर उक्त स्थाई वारंटी को भी गिरफ्तार किया गया।
दोनों स्थाई वारंटियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी धामनोद श्री प्रवीण ठाकरे, सहायक उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह राजावत, प्र.आर. 125 बसंत रावत एवं आर. 1058 निखिल अवस्थी की सराहनीय भूमिका रही।









