News

नेशन बुलेटिन धार। धार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: सादलपुर पुलिस ने दो आयशर सहित 1.88 करोड़ की शराब जब्त।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार जिले के सादलपुर थाना पुलिस को अवैध शराब के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लाखों रुपये की अवैध शराब जब्त करते हुए दो आयशर वाहनों को धर दबोचा है।
इंदौर ग्रामीण पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी कड़ी में धार पुलिस अधीक्षक श्री मनोज अवस्थी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज बेलापुरकर तथा एसडीओपी बदनावर श्री अरविंद सिंह तोमर के मार्गदर्शन में यह बड़ी कार्रवाई की गई।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदौर की ओर से दो आयशर वाहन अवैध शराब लेकर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने इंदौर-अहमदाबाद रोड पर कलसाड़ा फाटा के पास A-01 होटल पर चेकिंग की, जहां बताए गए दोनों वाहन खड़े मिले।
पुलिस ने वाहन चालकों से पूछताछ की, जिसमें
पहले वाहन MP-41-GA-1571 के चालक कुंवरसिंह पिता भीमसिंह मंडलोई, उम्र 46 वर्ष, निवासी कुंहार गड्ढा, धार
और दूसरे वाहन MP-09-AM-1571 के चालक जितेंद्र पिता गोविंद पिपलाज, उम्र 34 वर्ष, निवासी ग्राम सेंडला, थाना बाग, जिला झाबुआ पाए गए।
दोनों वाहनों की तलाशी लेने पर कुल 1525 पेटी अवैध शराब, जिसमें 13,176 बल्क लीटर शराब पाई गई। जब्त शराब की अनुमानित कीमत 1 करोड़ 66 लाख 32 हजार 720 रुपये है। वहीं दोनों वाहनों की कीमत 22 लाख रुपये आंकी गई है। कुल मिलाकर पुलिस ने 1 करोड़ 88 लाख 32 हजार 720 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सविता चौधरी सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
धार पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई से अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.