News

नेशन बुलेटिन धार। दो दिवसीय अग्रवाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन 10 जनवरी से।

WhatsApp
Facebook
Twitter

समाजजनों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्मेलन स्थल पर किया भूमि पूजन

धार।मध्यप्रदेश अग्रवाल महासभा धार द्वारा अग्रवाल समाज धार के सानिध्य में दो दिवसीय आयोजित अखिल भारतीय विवाह योग्य युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन धार स्थित श्रद्धा शगुन गार्डन में 10 से 11 जनवरी को होगा। सोमवार को सुबह अग्रवाल युवक युवती परिचय सम्मेलन के पदाधिकारियों की मौजूदगी में महाराजा अग्रसेन एवं गणेश महालक्ष्मी जी का पुजन कर पंडित नरोत्तम मिश्र तनु महाराज के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सम्मेलन स्थल पर आयोजन समिति के मुख्य संयोजक बबनलाल अग्रवाल,अनन्त अग्रवाल,मनोहरलाल अग्रवाल,सयोंजक गोपीकिशन अग्रवाल,डॉ उमेश मित्तल, राजेंद्र मोदी डॉ. के.सी जिंदल के मुख्य आतिथ्य में भूमि पूजन किया । जिसके बाद सभी ने संकल्प किया कि वे दो दिवसीय इस परिचय सम्मेलन में समाज स्तर पर अधिक से अधिक रिश्ते तय कराने और अन्य व्यवस्थाओं में भी भागीदार रहेंगे। प्रत्याशियों एवं पालकों के स्वागत हेतु मालवा की परंपरानुसार व्यवस्था की गई है। सम्मेलन स्थल पर चाय एवं स्वल्पाहार के अलावा समुचित भोजन की भी व्यवस्था रखी गई है। सम्मेलन का शुभारंभ सुबह ठीक 11 बजे होगा और शुभारंभ समारोह के तुरंत बाद परिचय की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस अवसर पर घनश्याम अग्रवाल आलू वाले,कैलाश मालक,सतीश अग्रवाल गुणावद, बंसीधर अग्रवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल, आशीष गोयल, मुरली अग्रवाल,पराग अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विमल गर्ग, सतीशचंद्र अग्रवाल जीजा, अनिल गुप्ता, मनीष गुप्ता, मनीष अग्रवाल,महेश अग्रवाल,ओमप्रकाश अग्रवाल,घनश्याम मित्तल, कमल मिर्जापुर,रितेश अग्रवाल,बृजेश अग्रवाल,शोभा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल रेनू अग्रवाल, कविता अग्रवाल रीना गोयल, पायल गोयल,अनीता अग्रवाल,भावना गुप्ता,राहुल अग्रवाल, पार्थ गोयल,प्रचुर गर्ग सहित बड़ी संख्या में समाज बंधु, मातृशक्ति और युवा उपस्थित थे।
उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी अशोक मित्तल एवं श्याम मंगल लेबड़ ने दी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.