News

नेशन बुलेटिन धार। गुरु गोविंद सिंह बस्ती ने विशाल हिंदू सम्मेलन हेतु निकाली शोभायात्रा।

WhatsApp
Facebook
Twitter

धार। हिंदू धर्म की एकता,अखंडता एवं सामाजिक समरसता हेतु गुरु गोविंद सिंह बस्ती धार नगर का विशाल हिंदू सम्मेलन धारेश्वर मंदिर प्रांगण में 4 जनवरी को आयोजित किया जा रहा है।

सम्मेलन में धार्मिक ,सांस्कृतिक और सामाजिक विषयों पर चर्चा होगी जिसका मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को एकजुट करना है। इस सम्मेलन को सफल बनाने के उद्देश्य शुक्रवार शाम एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा 4:30 बजे धारेश्वर मंदिर प्रांगण में भगवान धारेश्वरमहादेव,भारत माता, व भगवान श्री राम के चित्र पर पूजन पश्चात प्रारंभ होकर नानेवाडी, बोहराबाखल,मारुति पूरा,शनि गली,आनंद चौपाटी,पिपलीबाजार,रघुनाथपुरा, अग्रसेन चौक धान मंडी,कश्यप भवन,हटवाड़ा,पिपली बाजार,कृष्ण मंदिर,रासमंडल चौराहा, शनिगली बढ़वाली चौकी होकर धारेश्वर मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। पूरे मार्ग में भगवा झंडो और जयकारों से वातावरण भक्ति में हो गया। कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर शोभा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरु गोविंद सिंह बस्ती आयोजन समिति के सहसंयोजक नरेश राजपुरोहित एवं कैलाश पिपलोदिया,दीपक जिंदल,राम मित्तल,सहित गोपाल शर्मा, विष्णु शास्त्री अंशुल राजपुरोहित, प्रवीण गोधा,,दिलीप पटोदिया,शरद विजयवर्गीय, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी,विष्णु राठौर, अभिषेक वैध, चेतन शर्मा, लक्की सिसोदिया,किशन द्विवेदी, अजय ठाकुर, अविनाश शर्मा,सनातनी बंधु एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उक्त जानकारी हिंदू उत्सव समिति गुरु गोविंद सिंह बस्ती के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.