बदनावर। मुल्थान प्रीमियर लीग पर क्रिकेट प्रतियोगिता का दसवीं प्रतियोगिता का आज खेल मैदान मुल्थान में भव्य शुभारंभ हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मुल्थान सरपंच देवेंद्र मोदी , विशेष अतिथि विधायक प्रतिनिधि देवपाल सिंह जादव एवं वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानेंद्र सिंह राजावत, फखरुद्दीन बूरहानी, किशोर जायसवाल, पंच विष्णु लाल पाटीदार, पंकज राठौड़ , की उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम में उद्घाटन हुआ !

सर्वप्रथम अतिथि द्वारा गणेश जी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई इसके पश्चात कार्यक्रम के संयोजक लोकपाल सिंह चौहान एवं सुदीप जैन द्वारा अतिथियों का पुष्प हार से स्वागत किया गया । उसके पश्चात मंच पर सभी की विजेता टीम के कप्तान को ट्रॉफी प्रदान की गई ! अतिथि उद्बोधन में विधायक प्रतिनिधि देवपाल सिंह जादव ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुल्थान का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। समाजसेवी फखरुद्दीन पुरानी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डाला एवं देवेंद्र मोदी ने खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए ग्राम पंचायत की ओर से ₹ एक लाख की सहयोग राशि देने की घोषणा की। मध्य प्रदेश टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयनित मुल्थान के क्रिकेट खिलाड़ी पुनीत जैन का अभिनंदन किया गया। सभी खिलाड़ियों से पूरे उत्सव उमंग जोश और जुनून के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन में कल 8 टीम में भाग ले रही है। सभी खिलाड़ी ग्राम पंचायत मुल्थान के हैं एवं जूनियर और सीनियर लेवल पर प्रतियोगिता आयोजित हो रही है । तो प्रतियोगिता का समापन 5 जनवरी को होगा । आयोजन से खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है ! कार्यक्रम के पश्चात अतिथि द्वारा बैटिंग एवं बोलिंग की गई ! उक्त आयोजन में लोकपाल सिंह चौहान, सुदीप जैन, हेमंत सिंह रघुवंशी ,सुनील राठौर छगन सिसोदिया, कमलेश परमार लखन राठौड़ शहजाद मंसूरी सलीम शाह पूरा सहयोग कर रहे हैं ! कार्यक्रम का संचालन बलराम राठौड़ ने किया !









