News

नेशन बुलेटिन धार। श्रृंगेश्वर धाम को 6.28 करोड़ की विकास सौगात, कैबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया को दिया आमंत्रण।

WhatsApp
Facebook
Twitter

 

*श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति महंत रामेश्वरगिरी जी एवं झकनावदा के मंडल अध्यक्ष राठौड मिले कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया से और श्रृंगेश्वर धाम पधारने का दिया निमंत्रण*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति एवं जूना अखाडा के महासचिव श्री महंत रामेश्वरगिरी जी महाराज एवं झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड ने केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया के निज निवास स्थान झाबुआ पर पहुंचकर श्रृंगेश्वर धाम मे एवं सौंदर्यकरण व घाट निर्माण हेतु 6 करोड़ 28 लाख रुपये कि राशि स्वीकृत करवाकर श्रृंगेश्वर धाम तीर्थ क्षैत्र को विकास कि सौगात देने पर कैबिनेट मंत्री सुश्री भूरिया का स्वागत कर आभार माना एवं श्रृंगेश्वर धाम के परम पूज्य ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 काशीगिरी जी महाराज की पुण्यतिथि 8 जनवरी 2026 को श्रृंगेश्वर धाम पधारने का आमंत्रण पत्रिका दी। इस अवसर पर श्रृंगेश्वर धाम के गादीपति एवं जूना अखाडा के महासचिव श्री महंत रामेश्वरगिरी जी महाराज,झकनावदा भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड, वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर भुपेंद्रसिंह जी सेमलिया,समाजसेवी हेमेंद्र कुमार जोशी झकनावदा,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष परीक्षितसिंह जी राठौर झकनावदा उपस्थित रहे एवं केबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला जी भूरिया का स्वागत कर आभार माना।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.