
धार पुलिस द्वारा दिनांक 30.12.2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय धार के सभागृह मे आगामी त्यौहार नववर्ष, मकर संक्राती, बसंत पंचमी को देखते हुए एक विशेष बैठक ली गई जिसमे पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी ने जिले के सभी आसूचना संकलनकर्ता अधिकारी/कर्मचारियो एवं सायबर सेल धार को आगामी त्यौहारो को ध्यान मे रखते हुए विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतने हेतु सख्त निर्देश दिये ।

निर्देशित किया कि जिले मे शहरी/ग्रामीण क्षेत्रो मे रहने वाले किरायेदारो की बारिकी से सघन चैकिंग की जाए एवं थोडा सा भी संदेह होने पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सुचित कर उचित कार्यवाही की जावे । प्रतिबंधीत संगठनो की गतिविधियो पर विशेष नजर रखी जाकर वरिष्ठ अधिकारियो के सम्पर्क मे रहे, एवं सोशल मिडीया प्लेट फार्म जैसे फेसबुक,व्हाट्सअप, इंस्टाग्राम आदि पर वायरल होने वाले आपत्तिजनक फोटो, आडियो, विडियो पर भी निगाह रखने के निर्देश दिए गए।
विशेष बैठक के माध्यम से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विजय डावर के मार्गदर्शन मे जिले के सभी एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियो को भी निर्देशित किया गया कि आगामी त्यौराहो पर विशेष सतर्कता बरती जाकर सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था बनाए रखे एवं असामाजिक तत्वो पर विशेष नजर रखकर कर शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर सख्त से सख्त वैधानिक कार्यवाही की जावे ।
विशेष रुप से शहरी क्षेत्र मे चायनिज धागे की खरीदी-बिक्री व उपयोग पर विशेष निगाह रखकर उचिक कार्यवाही की जावे, एवं नववर्ष पर असामाजिक तत्वो पर सख्त कार्यवाही करना सुनिश्चित की जावे ।
बैठक मे उपस्थित अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार श्री विजय डावर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री सुजावल जग्गा (भापुसे) दोनो ने जिले के सभी आसूचना संकलनकर्ता अधिकारी/कर्माचारियो का होसला बढाते हुए कहा कि सभी लोग निर्भिकता से काम करे एवं जिले मे शांती व्यवस्था बनाए रखने हेतु उचित कार्यवाही करे ।
बैठक मे रक्षित निरीक्षक श्री पुरुषोत्तम बिश्नोई, एसबी प्रभारी निरीक्षक श्री प्रेम सिंह रावत, डीएसबी प्रभारी श्री चन्दर सिंह ठाकुर एवं जिले के सभी आसुचना संकलनकर्ता अधिकारी/कर्मचारीगण विशेष रुप से उपस्थित रहे ।









