News

नेशन बुलेटिन धार। नयापुरा माकनी में द्वितीय चरण का एफएलएन FLN मेला आयोजित।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*एफएफएल मेले में बच्चों ने मालवी भाषा में सुनाई कविता,कहानी,अभिभावकों ने पीठ थपथपाई ।

नागदा (धार) – मंगलवार को शासकीय नवीन प्राथमिक विद्यालय नयापुरा माकनी में राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के निर्देशानुसार मिशन अंकुर अंतर्गत द्वितीय चरण का एफएलएन (FLN) मेला आयोजित किया गया, जिसमें विद्यालय द्वारा नवाचार करते हुए इस बार स्थानीय बोली व अपने घर की भाषा एवं मालवी भाषा पर गतिविधियां आयोजित की गई। मेले में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्रीमती उगम कुंवर राजपुरोहित सहित कक्षा 1 व 2 के बच्चों की माताएं रेखाबाई,मायाबाई ,पायल सिसौदिया,और अभिभावक उपस्थित थे । वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सीमा तिवारी ने अतिथि व माताओं का पुष्प गुच्छ भेंट स्वागत किया।

प्रधान शिक्षक गोपाल कौशल ने बच्चों को मालवी भाषा में गणित की अवधारणा व चिन्ह, भारतीय मुद्राओं की पहचान बताई। छात्र महिपाल, रिंकू राजपुरोहित,वंश मुनिया,जिगर कटारा, अनिकेत बोडाना ने अपने घर की भाषा मालवी में कहानी, कविताएं सुनाईं और अभिभावकों ने बच्चों की पीठ थपथपाई।गेंद फेंको,रस्सी कूद,टेडी-मेढ़ी रेखा पर चलना,पजल आदि खेलकूद भी करवाएं गए ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.