
धार।
कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय स्वतंत्र जोशी जी की अध्यक्षता में तथा वरिष्ठ नेता श्री पुरुषोत्तम हीरोलरकर की विशेष अतिथि उपस्थिति में गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सेवादल अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जोशी जी के द्वारा संचालित में किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत कांग्रेस ध्वज फहराने के साथ हुई।
इसके पश्चात वंदे मातरम् एवं ध्वज गीत का सामूहिक गान किया गया।
इस अवसर पर महात्मा गांधी, डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री हरदेस जाट जी, श्री धीरज दीक्षित जी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों ने उद्बोधन देते हुए कांग्रेस के ऐतिहासिक संघर्ष, लोकतंत्र की रक्षा में उसके योगदान तथा सामाजिक न्याय, समानता और अहिंसा के मूल्यों पर प्रकाश डाला। जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी जी ने कार्यकर्ताओं से गांधी-अंबेडकर के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की जानकारी संगठन महामंत्री श्री परितोष सिंह ने दी तथा संचालन अजय ठाकुर (एडवोकेट) ने किया। अंत में आभार प्रदर्शन श्री परितोष सिंह राठौड़ जी द्वारा किया गया।
उपस्थित पदाधिकारी
राजेशसिंह पटेल ,साजिद ख़ान,सुखी राम जी,बाबूलाल जी जाट पंकज लोधा, लियाकत पटेल ,साजिद खान ,रोहित कामदार, अजय ठाकुर ,अशोक सोलंकी ,अंतिम राठौड़ बंटी डोड, श्रीजी तोमर ,मनीष कन्नौज ,मनोज चौहान, अर्पित बाबा ,ईश्वर सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र राठौर मनीष भार्गव, त्रिलोक डोडिया श्याम अग्निहोत्री ,अरुण दरबार ,राम पटेल ,बल्लू प्रजापत ,इसाक कुरैशी ,शकील खान ,मुस्ताक खान ,निलेश धाकड़, धर्मेंद्र बुंदेला ,भूपेंद्र चौहान ,मोहन डामोर ,अभय चौहान ,अभिनव बिजवा राजेश यादव सुखराम मकवाना, पदमा निनामा ,विकास पवार, धर्मेंद्र भदोरिया ,बिहारी सोलंकी ,कृष्ण चौहान ,राजेंद्र पवार









