
धार/सादलपुर।
थाना सादलपुर में रविवार को मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक महोदय श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में एव पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मयंक अवस्थी व
हार्टफुलनेस संस्था के संयुक्त तत्वावधान में तनाव मुक्ति एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना, आंतरिक संतुलन विकसित करना तथा उनकी कार्यक्षमता में वृद्धि करना रहा।
थाना प्रभारी सविता चौधरी ने कार्यक्रम में पुलिस के ध्यान व मेडिटेशन को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाते हुए नित्य ध्यान मेडिटेशन को जीवनचर्या में जोड़ने को लेकर कर्मचारियों को प्रोत्साहित किया प्रतिदिन कर्मचारियों को स्वयं के साथ अपने परिवार के लोगों को भी इससे जुड़ने को लेकर बताया गया। क्योंकि पुलिस कर्मचारियों के तनाव का प्रभाव उनके परिवार और कार्य में भी देखने को मिलता है।
पुलिस की कार्य शैली को ध्यान एवं मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

इस आयोजन का मुख्य संदेश “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” रहा। कार्यक्रम में थाना सादलपुर का समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।









