
बदनावर। चंद्रभानू मित्र मंडल एवं पत्रकार संध द्वारा भाजपा में नव नियुक्त उपाध्यक्ष एवं सह मीडिया प्रभारी का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन एक निजी गार्डन में किया गया।

चंद्रभानू मित्र मंडल द्वारा गुरुवार को भाजपा में नव नियुक्त उपाध्यक्ष द्वय महेश रावला, प्रेमचंद परमार एवं सहमीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी का स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि ग्राम पंचायत खेड़ा सरपंच युवा नेता योगेश मुकाती थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार चंद्रभानूसिंह सोलंकी ने की।
कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश रावला ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, पार्टी हित में हमेशा काम करते रहेगे। पत्रकारिता समाज का दर्पण होता है। प्रकाशित खबर पर ही आमजन भरोसा करते है। राजनीती और पत्रकारिता एक दूसरे के पुरक होते है। धार एवं बदनावर क्षेत्र में कई क्षेत्र में चुनाव संचालन भी किया है।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष प्रेमचंद परमार ने कहा कि पार्षद से लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष तक के कार्यकाल में पत्रकारो ने हमेशा सहयोग दिया। विकास के कार्य मे सदैव हमारे पत्रकार सजग रहते है। अगर कोई जनप्रतिनिधि गलती करता है हो तो पत्रकार ही होते हैं जो हमें गलती सुधारने के लिए प्रेरित करते हैं। लोकतंत्र की चौथे स्तंभ के रूप में जाने जाने वाले कलमकार समाज के सच्चे सिपाही होते हैं। जिला उपाध्यक्ष महेश रावला ने भी संबोधित कर पत्रकारों के लिए हमेशा तैयार रहने की बात कही।
जिला सह मीडिया प्रभारी मनोज सोलंकी कवि ने कहा कि पत्रकारिता और राजनीति एक ही सिक्के के दो पहलू है और इन्हे धर्म के रास्ते पर चलना चाहिए। सशक्त समाज के लिए स्वतंत्र पत्रकारिता जरूरी है। बदनावर की पत्रकारिता अन्य लोगो के लिए प्रेरणा का काम करती है। हमेशा स्थानीय पत्रकारो का सहयोग मिलता रहा। हम भी आपके सम्मान में कभी कोई कमी नही आने देंगे। कार्यक्रम में उपस्थित पत्रकारो का भी सम्मान किया गया।
चंदभानसिंह सोलंकी ने कहा कि नेता और पत्रकार एक दूसरे मिलकर सामाज उत्थान में कार्य करते रहेगे।
भाजपा नेता योगेष मुकाती, मोहनसिंह चैहान ने भी संबोधित किया। उपस्थित समस्त पत्रकारों का पदाधिकारी ने भगवा दुपट्टा गले में डालकर सम्मान भी किया गया।
कार्यक्रम के प्रांरभ में अतिथियों द्वारा भारत रत्न अटलबिहारी वाजपेईजी के चित्र पर माल्यापण किया गया। अतिथियों को स्वागत मीडियाकर्मी दिलीपसिंह चौहान, पोपसिंह राठोर, मनीष शर्मा, नवीन चैहान, विनय पाटीदार, विक्की राज पुरोहित, आशिष भाटिया, अनुप जायसवाल, डा गोपालसिंह ठाकुर, तरुण रावल, दिलीप नागोरी, मनोहर पाटीदार, अल्ताफ मंसूरी, जमील कुरेशी, गोर्वधन घबाई, कमलंिसह सोलंकी, निलेश पाटीदार, राहुल शर्मा, सचित बाहेती, आशिष परमार, शिवशंकर रिंगनोदिया सहीत कई पत्रकारगण मौजूद थे।
नवनियुक्त पदाधिकारियो के स्वागत सम्मान के दौरान केदार सेठ, भूपेन्द्र सिह मस्ताना, जहांगीर लाला, वासुदेव पाटीदार, निशांत भाटी, मितेश शर्मा, कमल पाटीदार, बालकृश्ण पाटीदार, प्रवीण पाटीदार लड्डू सेठ, देवीलाल पाटीदार, संदीप मुकाती सहीत गणमान्य नागरिक मौजूद थें । कार्यक्रम का संचालन पत्रकार महेश पाटीदार ने किया गया। आभार मीडियाकर्मी नवीन चैहान ने माना।









