News

नेशन बुलेटिन धार। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

*श्रद्धेय अटलजी की 101वीं जयंती स्मृति पर्व पर भाजपा ने 18 मंडलों के सभी बूथ केंद्र पर स्वच्छता अभियान एवं दीपोत्सव उत्सव कर ‘सुशासन दिवस मनाया*

*अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना है – डॉ शरद विजयवर्गीय*

धार । भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार भाजपा जिला अध्यक्ष महंत निलेश भारती के मार्गदर्शन में जननायक, भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, ओजस्वी व प्रखर वक्ता, पूर्व प्रधानमंत्री, ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्म शताब्दी वर्ष अटल स्मृति पर्व के तहत जिले की तीन विधानसभा 18 मंडलों के सभी बूथ केंद्र पर पूर्व संध्या पर दीपोत्सव व 25 दिसंबर को भाजपा नगर मंडल कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया।
इस दौरान भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ममता जोशी ने अटल जी के चित्र पर मल्यार्पण कर अटल जी के जीवन को स्मरण कर उन्हें याद किया।
भाजपा नेता डॉ शरद विजयवर्गीय ने कहा की अटल जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुए हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलना है – अच्छे शासन, लोकतंत्र की मजबूती, राष्ट्रप्रथम की भावना एवं सदैव मुस्कुराते रहने का संदेश आज भी प्रासंगिक है। उनके आदर्शों पर चलकर हम सब मिलकर विकसित भारत के संकल्प को साकार करेंगे।
जिला महामंत्री देवेंद्र सोनोने ने कहा कि अटल जी अपने दूरदर्शी नेतृत्व में उन्होंने देश को विकास की अभूतपूर्व ऊंचाइयों पर पहुंचाया। एक सशक्त और समृद्ध भारत के निर्माण के लिए उनके प्रयासों को सदैव स्मरण किया जाएगा।
श्रीमती ममता जोशी ने कहा कि श्रद्धेय अटलजी माँ भारती की आत्मा की सशक्त आवाज थे, उनके विचारों और कार्यों में राष्ट्रभक्ति एवं जनसेवा सदा के लिए जुड़ी थी। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ लोकतंत्र की सशक्ति, राजनीति में शुचिता और सुशासन के उनके स्वप्न मोदी सरकार में साकार हो रहे हैं।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष राखी राय कार्यालय मंत्री मनीष प्रधान जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा मंडल अध्यक्ष जयराज देवड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनमचंद फकीरा मंडल महामंत्री सीमा सोनी राकी आहूजा सुरेश प्रजापत कैलाश पिपलोदिया युवा मोर्चा जिला मंत्री जसप्रीत डंग राकेश दुर्गेश्वर अनिल गेहलोद महेश बोडाने बादल मालवीय कल्पना जोशी सीमा पंडिया अनुसुइया वैष्णव डाली जाधव नमन रावल मीना दुबे गौरव जाट अंकित जैन अजय राठौर रितेश अग्निहोत्री नवीन भंवर जय सूजान जतिन मौर्य पंकज जाधव भय्यु राम हरीश आर्य देवांग पवार लखन शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्मरण कर अटलजी को पुष्पांजलि अर्पित की। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।

 

Recent Comments

No comments to show.