
*उद्घाटन के साथ शपथ विधि समारोह का हुआ आयोजन*
*अतिथियो ने खिलाड़ियो से हाथ मिलाकर किया परिचय*

*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*
पीएम श्री विद्यालय परिसर झकनावदा में स्नेह सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ गरिमामय वातावरण के साथ आयोजित हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती देवकुंवर पड़ियार,भाजपा मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र राठौड़,ठाकुर मनोहर सिंह राठौर,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष ठाकुर परीक्षितसिंह राठौर,पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजेश काँसवा, सरपंच प्रतिनिधि बालू मेड़ा विशेष अतिथिगण वरिष्ठ भाजपा नेता पारसमल जैन साहब,वरिष्ठ भाजपा नेता माँगीलाल पड़ियार,मनीष कुमट,संजय व्यास,हरीश राठौड़, नारायण राठौड़ (पान वाले), राजेंद्र मिस्त्री,पालक संघ अध्य्क्ष एफ.सी. माली,भाजपा नेता दिलीप बरबेटा ने माँ शारदा की तस्वीर पर पर माल्यार्पण कर, द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बाद समस्त अतिथियो का शाला परिवार ने पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया। वही प्राचार्य रमेश कुमार चौरासिया, नारायणदास बैरागी का उपस्थित अतिथियो ने माला पहनाकर अभिवादन किया।

उसके पश्चात विद्यालय की छात्राओ ने माँ वीणावादिनी की नृत्य के माध्यम से प्रस्तुति दी गई। इस पर बालिकाओ को ग्राम पंचायत झकनावदा द्वारा पारितोषिक भी भेट किया गया।
*विद्यार्थीयों को दिलवाई शपथ*
उद्घाटन समारोह के उपरांत शपथ विधि कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों,अनुशासन,स्वच्छता,पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन की शपथ दिलाई गई। शपथ समारोह के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।

*अतिथियो ने दिया उद्बोधन*
जनपद पंचायत पेटलावद की उपाध्यक्ष देवकुंवर पड़ियार व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड ने स्नेह सम्मेलन से छात्र छात्राओ को संबोधित करते हुए उन्हें खेल कूद,रंग मंच,सांस्कृतिक,शारीरिक, बौद्धिक आदि जानकारियाँ दी व कहाँ की प्रत्येक विद्यार्थी पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद सांस्कृतिक आयोजन में भी भाग ले। इसके साथ ही कहा कि स्नेह सम्मेलन का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों की समझ विकसित करना है। पीएम श्री विद्यालय योजना के अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों के विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है।विद्यालय के प्राचार्य रमेश कुमार चौरासिया व नारायणदास बैरागी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ सम्मेलन का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शत्रुध्न मालवीय व हेमेन्द्र कुमार जोशी ने किया।
*निरीक्षण कर की सराहना*
छात्र -छात्राओ के द्वारा बनाये गए प्रेक्टिकल,रांगोली का अतिथियो ने निरीक्षण किया व छात्र छात्राओ की सराहना की। वही कबड्डी के भाग लेने वाले छात्रो से अतिथियों ने हाथ मिलाकर परिचय लिया साथ ही सभी को स्नेह सम्मेलन की हार्दिक शुभकामनाये दी।
*यह रहे उपस्थित*
इस अवसर पर मुख्य रूप से संदीप पाटीदार,श्रीकांत यादव,लक्ष्मण जमादारी,मोनू सोलंकी,पार्वती चौहान,आरती मिस्त्री,केलाश कटारा,लक्ष्मी चौधरी,ललिता बर्फ़ा ,भँवरसिंह परमार,दिनेश बलूँदिया आदि उपस्थित रहे।









