
धार। आज दिनांक 22 दिसंबर 2025 को जिला कांग्रेस कार्यालय, धार में जिला कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री स्वतंत्र जोशी जी की अध्यक्षता में SIR (विशेष पुनरीक्षण) को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में विशेष अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष, मध्यप्रदेश विधानसभा माननीय श्री उमंग सिंघार जी,
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव एवं धार प्रभारी माननीय श्रीमती उषा नायडू जी,
पीसीसी प्रभारी श्री रघु परमार जी एवं सह-प्रभारी श्री पवार साहब और सांसद प्रताक्षी राधेश्याम मुवेल और धार विधानसभा प्रत्यक्षीकरण बालमुकुंद गौतम जी ,और प्रदेश सह सचिव हरदेव जी जाट,प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल प्रभारी मोहित जी,सरदारपुर विधायक प्रतिनिधि सुरन्द्र सिंह दरबार,मनावर विधातक प्रतिनिधि लोकेश पाटीदार बदनावर राजेश राठौड़ और जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी व सह प्रभारी वरिष्ठ उपस्थित रहे।
– संचालन अजय सिंह ठाकुर एडवोकेट ने किया!
बैठक की शुरुआत टंट्या मामा भील, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री राजीव गांधी जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन कर की गई।
सभी अतिथियों का स्वागत जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी एवं संगठन महामंत्री श्री पारितोष सिंह राठौड़ जी द्वारा किया गया।
बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कार्यालय में “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन किया गया एवं सदन में “जय हिन्द” और “वंदे मातरम्” जैसे राष्ट्रीय नारों पर प्रतिबंध लगाने वाली भाजपा की मानसिकता की कड़ी निंदा की गई।
SIR की समीक्षा को लेकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी ने अपने विचार व्यक्त किए।
इस विषय पर श्री पंकज लोधा जी (SIR के जिला कांग्रेस अध्यक्ष) ने SIR की संपूर्ण प्रक्रिया, वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की रणनीति को विस्तार से समझाया।
नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी ने SIR को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए एवं मैपिंग तथा दावा-आपत्ति की प्रक्रिया को लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए।
वहीं एआईसीसी सचिव एवं प्रभारी श्रीमती उषा नायडू जी ने संगठन को मजबूत करने एवं SIR में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु मार्गदर्शन दिया।
इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों का सम्मान,
वर्तमान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों एवं
युवा कांग्रेस के निर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत
माननीय उमंग सिंघार जी एवं श्रीमती उषा नायडू जी की उपस्थिति में किया गया।
बैठक के समापन पश्चात एआईसीसी प्रभारी श्रीमती उषा नायडू जी द्वारा पदाधिकारियों के साथ वन-टू-वन चर्चा भी की गई।
बैठक के पश्चात, नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री स्वतंत्र जोशी जी के नेतृत्व में धार बस स्टैंड पर भाजपा सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” जैसे दिखावटी नारों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
इस दौरान एक गमले में “मोदी की तख्ती” एवं एक सूखे पेड़ पर “अडानी की तख्ती” लगाकर प्रतीकात्मक रूप से आरी से काटने का नाटक रूपांतरण किया गया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “जंगल बचाओ”, “आदिवासी बचाओ” जैसे नारे लगाते हुए अडानी का पुतला दहन भी किया।
यह प्रदर्शन भाजपा सरकार की कॉर्पोरेट परस्त और आदिवासी विरोधी नीतियों के खिलाफ जनआक्रोश का प्रतीक रहा।
वारिस्ट कांग्रेस धीरज दीक्षित,मुजिब कुरैशी,हितेश ठाकुर,कमल किशोर पाटीदार,
एवम महिला कांग्रेस अध्यक्ष,सेवा दल कांग्रेस अध्यक्ष,एनएसई अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष नगर पालिका धार व अन्य कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे!
ये जानकारी संगठन महामंत्र परितोष सिंह राठौड़ बंजी ने दी!!









