
धार।सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन धार जिला अध्यक्ष प्रशांत रावल व कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र पंड्या ने सर्व ब्राह्मण समाज जिला धार के जिलाध्यक्ष पं. विश्वास पांडे एवं एवं कार्यकारी जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी, यात्रा प्रभारी ऋषि भार्गव, वरिष्ठ मार्गदर्शक ज्ञानेंद्र त्रिपाठी व अशोक शास्त्री की अनुशंसा पर लंबे समय से समाज के प्रति मेहनत और निष्ठा के चलते सर्व ब्राह्मण समाज युवा संगठन धार नगर अध्यक्ष पद पर श्री चेतन शर्मा की नियुक्ति की है। आप सर्व ब्राह्मण समाज की मान-सम्मान-प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए समाज हित में नगर की कार्यकारिणी का विस्तार करेंगे व ब्राह्मण समाज के प्रति एकता जागरूकता लाने एवं समाज को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे तथा ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वाह करेंगे और समाज को नई मजबूती प्रदान करेंगे ऐसी अपेक्षा की है। श्री शर्मा की नियुक्ति पर सर्व ब्राह्मण समाज धार एवं युवा संगठन के पदाधिकारी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।









