News

नेशन बुलेटिन धार। महिला थाना धार पुलिस टीम द्वारा टुटते हुए परिवार को मिलाया गया।

WhatsApp
Facebook
Twitter

पुलिस अधीक्षक धार श्री मयंक अवस्थी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार के मार्गदर्शन मे महिला सम्बन्धी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही करने एवं पति-पत्नि के पारिवारिक मामूली विवाद मे दोनो पक्षो को समक्ष बुलाकर समझाईश(कांउसलिंग) के माध्यम से रिश्तो को टुटने से बचाने हेतु जिले के सभी एसडीओपी/सीएसपी एवं थाना प्रभारियो के साथ महिला थाना प्रभारी को विशेष रुप से निर्देशित किया गया है ।
महिला थाना प्रभारी निरीक्षक क्लेर डामोर के नेतृत्व मे महिला थाना पुलिस टीम द्वारा महिला सम्बन्धी अपराधो मे त्वरित कार्यवाही की जाती है एवं पति-पत्नि के पारिवारिक विवादो मे दोनो पक्षो को समक्ष बुलाकर अच्छे से समझाईश देकर लगातार प्रयास किये जाते रहे है । फलस्वरुप कई परिवार आज एक साथ रहकर खुशी-खुशी जीवन व्यतीत कर रहे है ।
इसी प्रकार आवेदिका महिमा परिवर्तित नाम द्वारा महिला थाना पर एक शिकायत आवेदन प्रस्तुत किया गया था जिसमे लिखा गया था कि हम दोनो पति-पत्नि की शादी सामाजिक रिता-रिवाज से दिनांक 17.01.2022 को हुई थी हमारे दो बच्चे है । शादी के कुछ दिनो के बाद से ही मेरे पति व ससुराल वाले मुझे दहेज की मांग को लेकर मानसिक एवं शारीरिक रुप से प्रताडित करने लगे थे । मेरी सास घर की छोटी-छोटी बात को लेकर ताने मारते रहती है एवं मेरा पति उसका साथ देता है । थाना प्रभारी द्वारा शिकायत जाँच सउनि रामसिंह गौर के जिम्मे कर त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिये, आवेदिका की शिकायत को संज्ञान मे लेकर तत्काल महिला पुलिस टीम द्वारा दोनो पक्षो को समक्ष बुलाकर पृथक-पृथक समझाईश दी गई एवं परिवार मे साथ रहकर अपना जीवन व्यतीत करने हेतु एवं दहेज प्रथा के दुष्परिणाम बताकर परिवार के महत्व को समझाने का काफी प्रयास किया गया । परिणामस्वरुप दोनो पक्षो मे आपसी सुलह हो गई बाद सास-बहु व पति-पत्नि दोनो ने अपनी-अपनी गलतियो के लिए एक-दुसरे से माफी मांगी एवं भविष्य मे हंसी-खुशी साथ मे रहने का वचन दिया ।
महिला पुलिस टीम धार के द्वारा परिवार को टुटने से बचाने हेतु प्रयास लगातार जारी रहेंगे ।
उक्त कार्यवाही मे—निरीक्षक क्लेर डामोर, सउनि रामसिंह गौर,प्र.आर.रतन कटारे, महिला प्र.आर.सीता अलावा, आर.राकेश देवल की विशेष भुमिका रही ।

Recent Posts

Recent Comments

No comments to show.