
*झकनावदा/पेटलावद:-(राजेश काॅसवा)-*

समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय ग्रो-अप सोशल इवोल्यूशन सोसायटी द्वारा ग्राम पंचायत झकनावदा, सेमलिया एवं बखतपुरा में वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने हेतु आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित वातावरण को बढ़ावा देना रहा। इसी क्रम में भेरूपाड़ा स्कूल में अध्ययनरत विद्यार्थियों को कॉपियाँ एवं बिस्कुट वितरित किए गए, जिससे शिक्षा के साथ-साथ बच्चों के पोषण पर भी ध्यान दिया गया। संस्था के अध्यक्ष श्री यश मंगल ने बताया कि ग्रो-अप सोशल इवोल्यूशन सोसायटी पिछले कई वर्षों से समाज के कमजोर वर्गों, बच्चों की शिक्षा तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर सेवा कार्य करती आ रही है और भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम जारी रहेंगे।

*गौ सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश*
ग्रो-अप सोशल इवोल्यूशन सोसायटी द्वारा काशीगिरी गौशाला श्रृंगेश्वर धाम मे गौ सेवा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौवंश संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प लिया गया।संस्था द्वारा किए गए इस सेवा कार्य से गौशाला को सहयोग मिला तथा समाज में गौ सेवा और प्रकृति संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़ी। सोसायटी द्वारा आगे भी समाजहित में इस प्रकार की सेवा गतिविधियाँ निरंतर की जाएंगी।









